Breaking News

गुजरात व हिमाचल प्रदेश की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष ,बांटी गई मिठाई

गुजरात व हिमाचल प्रदेश की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष ,बांटी गई मिठाई
डी.एन.कुशवाहा ,रामगढ़वा
रामगढ़वा-भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में गुजरात व हिमाचल प्रदेश के चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष का माहौल है। इस बाबत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटू तिवारी ने कहा कि देश लोगों को विकास चाहिए।अब लोग समझदार हो चुके हैं ।अब वे जातिवाद, परिवार वाद तथा वंशवाद के झांसे में आने वाले नहीं हैं । लोगों को अब विकास चाहिए। यहीं काम गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने किया है। उन लोगों ने
एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता
जातिवाद, परिवारवाद तथा वंशवाद से  ऊपर उठकर विकास के आधार पर भाजपा कार्यकर्ताओं को वोट देकर विजयी बनाया है। उक्त बातें भाजपा जिला उपाध्यक्ष छोटू तिवारी ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाते व मिठाई खिलाते हुए सोमवार को कही। मौके पर स्थानीय प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण सिंह ,महामंत्री अश्विनी झा, राजा सहनी,प्रयाग महतो,मुखिया चंद्रिका प्रसाद, अति पिछड़ा प्रखंड अध्यक्ष शत्रुधन महतो, सुनील सिंह, दिलीप गुप्ता ,धीरज गुप्ता ,प्रमोद सिंह तथा राजन गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.