Breaking News

घोड़ासहन:शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ने व्यवसायियो के साथ की बैठक, दिया सुरक्षा का भरोसा

शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष ने व्यवसायियो के साथ की बैठक, दिया सुरक्षा का भरोसा
थाना परिसर में बैठक की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:कड़ाके की ठंड वाली रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना परिसर में घोड़ासहन शहर के सभी व्यवसायियो,जनप्रतिनिधियो तथा प्रबुद्ध लोगो की बैठक थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी की अध्यक्षता में किया गया. बैठक को सम्बोधित करते थानाध्यक्ष श्री अंसारी ने बढ़े हुए ठंड और रात्री में घने कोहरे के कारण अपराधियों के द्वारा कोई अपराधिक वरदात ना हो तथा शहर में अमन-शांति कायम रहे इसके बारे में बारीकी से व्यवसायियों को विशेष टिप्स देते उपस्थित व्यवसायियो को आगाह करते हुए सचेत किया.उन्होंने व्यवसायियो को अपने-अपने दुकानो और मकान में सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा घर व दुकान के आगे पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था रखने का सुझाव दिया.उन्होंने सभी व्यवसायियो को सुरक्षा का भरोसा देते कहा कि अपराधी कितना भी बड़ा क्यों न हो आपकी  एक सुचना तथा मदद से वो जेल की सलाखों में होगा.बैठक में व्यवसायियो ने भी पुलिस गस्ती को शहर के सभी गली एवं मोहल्लों में बढ़ाने की मांग थानाध्यक्ष से की जिसपर थानाध्यक्ष द्वारा सभी गली मोहल्लों में गस्ती टीम को लगाने का भरोसा दिया.मौके पर मुखिया चंदेश्वर प्रसाद जायसवाल, राजू जायसवाल, सरपंच बैधनाथ प्रसाद,उदय जायसवाल,जयंत जायसवाल, विमल प्रसाद, रंजीत गाडिया,संजय कुमार मनपसंद, किशोर कुमार,विकास कुमार,राजू कुमार स्वर्णकार, हरेन्द्र स्वर्णकार, नागेन्द्र स्वर्णकार,मो.सरफुद्दीन,कमलेश जयसवाल,संजीव कुमार, रंजीत साह, बबलू जायसवाल सहित दर्जनों व्यवसायी उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.