Breaking News

बीरगंज(नेपाल):उच्चकों ने उड़ाई पल्सर बाइक,इंडिया व नेपाल में बाइक चोर सक्रिय

उच्चकों ने उड़ाई पल्सर बाइक,इंडिया व नेपाल में बाइक चोर सक्रिय
डी.एन.कुशवाहा ,रामगढ़वा
बीरगंज (नेपाल) : भारत नेपाल की सीमाई शहर बीरगंज से सोमवार को  दिन में 2 बजे उचक्कों ने उड़ाई चार्टर्ड एकाउंटेंट अशोक कुमार चौरसिया की बाइक। चोरी गई उक्त नेपाली नंबर व काले रंग की 150 सीसी पल्सर बाइक का नंबर BA-67 PA -7665 है। जिसके वाइजर पर उजले रंग से रा. स्वा. लिखा हुआ है। इस बाबत श्री चौरसिया ने बताया कि सोमवार को 2 बजे मैं ऑफिस से भोजन करने के लिए घर आया था । गाड़ी लॉक करके मैं अंदर भोजन करने चला गया। आधे घंटे बाद जब भोजन करके ऑफिस जाने के लिए मैं बाहर निकला तो मेरी बाइक नहीं थी। वहीं अगल-बगल के लोगों ने बताया कि चोर उक्त मोटरसाइकिल को लेकर इंडिया के तरफ भाग गया। गौरतलब हो की मोटरसाइकिल चोरों का गिरोह इन दिनों काफी सक्रिय हो गया है। विगत एक सप्ताह पूर्व रामगढ़वा के हार्डवेयर व्यवसायी अरविंद कुमार की बाइक व रक्सौल के एक व्यवसायी की बाइक चोरी हो गई थी। जिसका आज तक अता-पता नहीं लगा। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त चोर नेपाल से बाइक चोरी कर इंडिया में और इंडिया से बाइक चोरी कर नेपाल में बिक्री कर रहे हैं । उक्त बाइक चोरी की घटना से इंडिया और नेपाल के लोग काफी भयभीत हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.