Breaking News

रामगढ़वा:कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई बैठक

कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई बैठक
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड के ई.किसान भवन में शनिवार को कृषि पदाधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व में कृषि समन्वयकों की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कृषि समन्वयक को निर्देश दिया की सोमवार तक हर-हाल में फसल क्षति आवेदन एवं सूची कृषि कार्यालय में जमा करवा दें, साथ ही उन्होंने दो दिनों के अंदर पक्का वर्मी बेड 20-20 का आवेदन भी सभी पंचायतों का  दो दिनों के अंदर जमा कराने का निर्देश दिया। ताकि सभी किसान मजदूरों को समय पर डीजल राशि मिल सके। उन्होंने रबी अनुदान व फसल के सिंचाई हेतु सभी किसान सलाहकारों एव कृषि समन्वयक को एक सप्ताह के अंदर आवेदन किसानों से जमा करवाने का निर्देश दिया। मौके पर कृषि समन्वयक राजेश कुमार ,किसान सलाहकार अमरेश सिंह ,अरविन्द कुमार,बोलाई सहनी,राकेश कुमार ,समसुल जोहा,सहायक- राजेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.