बीरगंज : नेपाल के बारा जिला में तीन भारतीय समेत 6 अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
बीरगंज : नेपाल में तीन भारतीय समेत 6 अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
बीरगंज (नेपाल) :- रक्सौल सीमा से सटे नेपाल बारा जिला पुलिस ने गुरुवार को तीन भारतीय सहित छह बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। इसकी जानकारी एसपी राजकुमार बैदवार ने दी। बताया कि कोल्हबी नगरपालिका क्षेत्र के भलोहारी के समीप से पुलिस गश्ती दल ने बिहार सीतामढ़ी निवासी आशोक उर्फ पप्पू सहनी, दिनेश दास उर्फ प्रमोद सजंय साह उर्फ रमेश, नेपाल के सर्लाही जिला के मलंगवा निवासी दिनेश कुमार साह रामसेवक माहरा, और जगत माहरा को 6 पीस जिंदा कारतूस, तीन पीस देशी पिस्टल,1 धारदार चाकू, 6 पीस मोबाइल व एक डायरी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को संदेह है कि किसी बड़े आपराधिक घटना की योजना बना रहे थे। पुलिस उक्त संदिग्ध युवकों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस उनलोगों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है।
![]() |
| अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार अपराधियो व नेपाल पुलिस |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.