Breaking News

मोतिहारी:छोटू जयसवाल को गोली मारने वाले सुपारी किलर की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

छोटू जयसवाल को गोली मारने वाले सुपारी किलर की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
सीसीटीवी फुटेज में कैद शूटरों की तस्वीर
राहुल कुमार/रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी :- बीते 25 नवम्बर को शहर के ज्ञान बाबू चौक पर स्थित चाय की दुकान के पास हुई कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल के पुत्र व वार्ड पार्षद रानी जयसवाल के देवर संजीव कुमार उर्फ छोटू जायसवाल के हत्यारों की खोज में जुटी पुलिस टीम को गोली मारने वाले सुपारी किलर के बारे में कई अहम जानकारी मिली है.पुलिस ने छोटू को गोली मारनेवालों शॉर्प शूटर की पहचान कर ली है.पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार छोटू की हत्या में सुपारी किलर शामिल थे.मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों से हुई पूछताछ व वीडियो
सीसीटीवी फुटेज में बाएं हाथ से पिस्टल चलाते शूटर की तस्वीर
फुटेज से संबंधित लोगों से पहचान के बाद हत्यारों की पहचान पुख्ता हुई है.बताया गया है कि छोटू को भी उन्हीं बदमाशों ने गोली मारी है, जिन्होंने बेतिया कोर्ट में शातिर बबलू दुबे को गोली मारी थी.घटना को अंजाम दिलवाने में एक राजनेता शामिल रहे हैं.उनकी भी पहचान पुलिस ने कर ली है.पुलिस की जांच में सिगरेट और सौरभ सुमन का चेहरा सामने आया है.

 *छोटू का मोबाइल मिला, कॉल डिटेल का इंतजार*
 इस गंभीर हत्याकांड के बाद छोटू का सेलफोन पुलिस को
दिवंगत छोटू जयसवाल की फाइल फोटो
नहीं मिला था.लेकिन, फोन लाक होने के कारण उसे खोल पाना संभव नहीं हो पाया है.इस स्थिति में पुलिस को फोन से सहज मिलनेवाली जानकारी नहीं मिल पा रही है. पुलिस ने संबंधित सेल फोन के नंबर का काल डिटेल निकालने की प्रक्रिया की है.जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

*चिह्नित शूटरों की पहचान के बाद गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी* 
छोटू को गोली मारनेवाले दोनों बदमाशों की पहचान के बाद पुलिस की टीम सभी संबंधित लोगों की खोज कर रही है. पुलिस जांच में यह बात आई है कि अपराधियों में एक ऐसा भी है, जो बाइक चला रहा था वो लेफ्ट हैंडर है.बाइक चलाने वाले व लेफ्ट हैंड से पिस्टल चलाने वाले की पहचान कुख्यात सिगरेट के रूप में की है.फुटेज जो मिला है, उसमें बाइक पर पिछे बैठा तमंचा लिए एक बदमाश दिखा है वो सौरभ सुमन है.पुलिस का मानना है कि गोली मारने में सिगरेट और सौरभ सुमन शामिल हैं.

*यह है घटनाक्रम*
शहर के ज्ञानबाबू चौक पर 25 नवंबर 2017 को संजीव कुमार उर्फ छोटू जायसवाल की हत्या गोली मार कर दी गई थी.हत्या के बाद शहर में तीन दिनों तक अफरा-तफरी की स्थिति रही थी.पुलिस घटना के दिन से ही लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.