Breaking News

एपीएल धारी किसानों को किरासन तेल नहीं मिलने से आक्रोश, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौन:-बालकिशोर प्रसाद

एपीएल धारी किसानों को किरासन तेल नहीं मिलने से  आक्रोश, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौन:-बालकिशोर प्रसाद
रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद
डी.एन.कुशवाहा ,रामगढ़वा
रामगढ़वा-जमाने से किरासन तेल का लाभ उठा रहे एपीएल धारी किसानों को बिना पूर्व सूचना के सरकार द्वारा किरासन तेल बंद कर दिए जाने से उनमें काफी आक्रोश है।अब जिनको सरकारी अनाज नहीं मिलता है उनको किरासन तेल का लाभ भी नहीं मिलेगा। आम आदमी के इस्तेमाल में आने वाले किरासन तेल को नवंबर माह से बंद कर दिए जाने से सबसे अधिक कष्ट गरीब , लाचार व मजबूर किसान वर्ग को हो रहा है। उक्त बातें कांग्रेस महासचिव पूर्वी चंपारण सह रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बाल किशोर प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बुधवार को बताई है। साथ ही उन्होंने बताया है कि किरासन तेल का कोई फ्री मार्केट भी नहीं है जहाँ से खरीदकर किसान अपने घर में दीया-बाती या लालटेन जला सकें। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक कष्ट विद्यार्थियों को पढ़ने में हो रही है । क्योंकि सभी लोगों के घर में एक तो बिजली नहीं है ,दूसरे में जहाँ बिजली है भी वहां 24 घंटे बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जब एपीएल बीपीएल का सर्वे हो रहा था उस समय प्रखंड के द्वारा कांट्रेक्ट पर  कुछ बाहरी लड़कों को लेकर उनसे एपीएल बीपीएल का सर्वे कराया गया । जिसमें उनके द्वारा अपने निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए काफी अनियमितता बरती गई । उनलोगों ने बहुत से गरीब और लाचार किसानों को बीपीएल की सूची में नहीं डाला और एपीएल सूची के लायक सामर्थ्यवान, सुखी- संपन्न तथा पक्के घर वाले  लोगों को बीपीएल की सूची में डाल दिया , जो वर्षों से इसका लाभ उठा रहे हैं । लेकिन इसका खोज-बीन करने वाला कोई नहीं है । इस बाबत मंगलपुर पटनी पंचायत के कुछ किसानों की शिकायत पर वहाँ के फैक्स दुकानदार रंजीत कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि विगत नवंबर माह से एपीएल सूची के अंतर्गत आने वाले लोगों का नाम किरासन तेल की सूची से बिल्कुल हटा दिया गया है और उनके हिस्से का तेल भी बंद कर दिया गया है । जिसकी वजह से पंचायत के लगभग 60% लोग प्रभावित हो गए हैं । उन्होंने बताया कि तेल बंद हो जाने से वे लोग जनवितरण दुकानदार तथा सरकार के प्रति काफी आक्रोशित है। वही बीपीएल सूची के अंतर्गत आने वाले लाभुको से मिली जानकारी के अनुसार पहले उनको 3 लीटर किरासन तेल मिलता था । लेकिन अब उन्हें मात्र 2 लीटर ही  किरासन तेल मिलता है । उसमें भी कुछ जनवितरण दुकानदारों का माप तौल ठीक नहीं है और वे डेढ़ से पवने दो लीटर ही तेल देते हैं। इसके अलावा विगत 1 साल से लगभग प्रत्येक माह में किरासन तेल का रेट बढ़ते आ रहा है ,जो 17 रुपये से बढ़कर  अब 24 रुपये  हो गया है। बिहार सरकार के द्वारा तेल बंद कर देने और किरासन तेल का रेट बढ़ा देने से लोगों में काफी आक्रोश है। आक्रोश व्यक्त करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजेश गुप्ता, भाकपा नेता सह मुखिया कृष्णा सिंह ,राजेश शुक्ल, संजय दास तथा विनोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.