एस.जी.एम.+2 विद्यालय रामगढ़वा के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान
डी.एन.कुशवाहा ,रामगढ़वा
रामगढ़वा-स्थानीय गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय के नंबर वन बिहार नेवल यूनिट ट्रुप नंबर 29 के द्वारा एनसीसी ऑफिसर आशिष पचौरी के कुशल नेतृत्व में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके दौरान रामगढ़वा हाई
 |
| श्री गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय के एनसीसी छात्रों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान बुधवार की गई सफाई |
स्कूल परिसर ,रेलवे स्टेशन, परिसर तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर की सघन सफाई की गई। इस अवसर पर एनसीसी अौफिसर आशीष पचौरी के द्वारा विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, रेलकर्मियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों सहित आम लोगों को लोगों को स्वच्छ रखने व स्वच्छ रहने के गुर सिखाए गए। इसके अलावा उन्होंने बताया कि ट्रुप नंबर 29 ने बगल में अवस्थित भलुवहिंया गाँव को अडॉप्ट कर भविष्य में इसे
 |
| श्री गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय के एनसीसी छात्रों द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान बुधवार की गई सफाई |
स्वच्छ रखने का बीड़ा उठाया है। अभियान की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र कुमार चौधरी के द्वारा झंडा दिखाकर किया गया ।जिसमें शिक्षक कुशवाहा कांत ,रंजन कुमार गढ़वाल, अनुज कुमार ,बृजेश्वरम देव,अंबिका बैठा अविनाश कुमार,मो. असहाब, प्रदीप कुमार सिंह व एनसीसी कैडेट्स चंदेश्वर कुमार, रंजन कुमार अमित कुमार नितेश कुमार सहित अन्य कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने अभियान में भरपूर सहयोग किया।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.