घोड़ासहन:जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में आधा दर्जन घायल
जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में आधा दर्जन घायल
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के चम्पापुर गांव में कथित पर्चा के जमीन को लेकर आज बुधवार को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में शामिल हिरामन राम,कौलेश्वर राम,जैसी देवी,कोशिला देवी,नागेन्द्र राम,राजेन्द्र राम को पीएचसी में भर्ती कराया गया है.घटना की पुष्टि थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने करते बताया कि सूचना पर पहुंची लखौरा पुलिस के साथ गांव में लगातार कैम्प कर रही है.हालांकि घायल पक्ष की माने तो घटना के दौरान फायरिंग की बात कही जा रही है.हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं कि गयी है.जानकारी के अनुसार प्रभु राय, राम सूरत राय, लक्ष्मण राय समेत कई लोग पर्चा के जब्त की गई जमीन की फसल काट रहे थे तबतक घायल पक्ष के लोग प्रतिरोध करने लगे कि इसकी परिणीति के रूप में दोनों पक्ष आमने सामने आए गये और देखते देखते आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिसमें कई लोगों को आंशिक चोटे आयी.संवाद प्रेषण तक पुलिस सदलबल घटना स्थल पर कैम्प कर रही है वही किसी भी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नही दिया गया है.
थानाध्यक्ष : मामले की तफ्तीश की जारही वही गांव में शांति कायम रखने के लिए पड़ोसी थानों की पुलिस के साथ कैम्प कर रही है.
![]() |
| घायलों की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.