Breaking News

विधायक व सांसद रेल के मालिक नहीं है :- हरिमोहन उर्फ राजु भगत

विधायक व सांसद रेल के मालिक नहीं है :- हरिमोहन उर्फ राजु भगत
क्लिंकर को रामगढ़वा स्टेशन पर भंडारण करने के निर्णय के विरोध में आज 21 दिसम्बर को जन चेतना कार्यक्रम का होगा आयोजन 

डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा:रेलवे द्वारा जहरीले क्लिंकर को रामगढ़वा स्टेशन पर भंडारण करने के निर्णय के विरोध में हम रामगढ़वा वासी जात-पात तथा पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे । उसके बाद भी यदि सरकार ने अपने निर्णय को बदलकर क्लिंकर को सीधे नेपाल नहीं भेजा तो हमलोग आमरण अनशन पर भी बैठेंगे । उक्त बातें रामगढ़वा के भाजपा नेता हरिमोहन भगत ने 21 दिसंबर को रामगढ़वा श्री गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय में आयोजित होने वाले
जानकारी देते हरिमोहन भगत
विशाल जन चेतना कार्यक्रम की सफलता को लेकर कर रहे जनसंपर्क के दौरान मंगलवार को कही। श्री भगत ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रखंड के सोलहों पंचायत के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उक्त जन चेतना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्सौल के समाजसेवी डॉ. प्रोफेसर स्वयंभू शलभ होंगे। जिन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में याचिका दायर करके क्लिंकर को सीधे (सिरसिया) नेपाल भेजने की मांग की थी। लेकिन रेलवे ने उसे रामगढ़वा में शिफ्ट करने का आदेश दे दिया है। और उसके लिए माल गोदाम पर सेड भी बनना प्रारंभ हो गया है। यहाँ के लोगों की पीड़ा को समझते हुए क्लिंकर को रामगढ़वा में न उतारकर सीधे (सिरसिया) नेपाल भेजे जाने के लिए प्रोफेसर स्वयंभू शलभ द्वारा फिर एक याचिका प्रधानमंत्री कार्यालय में दर्ज कराई जा चुकी है । लेकिन जब तक उक्त मौत के मसाला क्लिंकर को नेपाल शिफ्ट करने का आदेश नहीं हो जाता, तब तक हम सब को एकजुट होकर रेलवे के इस गलत निर्णय के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा । रामगढ़वा स्टेशन के पास श्री गणेश महावीर + 2 विद्यालय और एम.के.मिशन हाई स्कूल अवस्थित है। जिसमें देश के हजारों भावी भविष्य अध्ययन रत हैं। यदि उक्त क्लिंकर का भंडारण रामगढ़वा में हुआ तो उसके प्रदूषण से उक्त दोनों विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ संपूर्ण रामगढ़वा क्षेत्र के लोगों के जीवन पर वहीं संकट आएगा जो अभी रक्सौल के लोगों पर आया हुआ है।अन्त में उन्होंने रेलवे के इस निर्णय का विरोध करने के लिए 21 दिसंबर (गुरुवार) को रामगढ़वा ग.म. + विद्यालय परिसर में हजारों की संख्या में पहुँचकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। मौके पर रामगढ़वा के समाज सेवी राजीव नयन सर्राफ, धनहर दिहुली पंचायत के सरपंच रविकांत रौशन, विजय श्रीवास्तव, ध्रुव गुप्ता तथा हिमांशु कुमार हिमकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.