घोड़ासहन:कुपोषण दूर करने के लिए जीविका द्वारा चलाया जाएगा पूरक आहार अभियान
*कुपोषण दूर करने के लिए जीविका द्वारा चलाया जाएगा पूरक आहार अभियान*
*अभियान में जीविका दीदी महिलाओं को करेंगी जागरूक*
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:प्रखंड क्षेत्र में जीविका के ग्राम संगठन के द्वारा कुपोषण दूर करने के लिए चलाया जायेगा पूरक आहार अभियान.अभियान के प्रथम चरण में जीविका दीदीयों द्वारा बच्चों में नटापन,दुबलापन,कम वजन तथा कुपोषण दूर करने के लिए जागरूकता रैली निकालेगी.उक्त वाक्यांश जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बुधवार को कार्यालय में कही.मौके पर उपस्थित जीविका के बीएच एन एस सत्यप्रकाश ने बताया कि 6 माह से दो साल के बच्चों को पूरक आहार के लिए जोर दिया जा रहा है. अभियान के दौरान रैली,गृह भ्रमण,वीडियो शो व खाद समूह की प्रदर्शनी की जायेगी. जीविका की दीदीया घर घर जाकर सात में से चार प्रकार के खाद समूहों को बच्चों के खाने में शामिल करने व पूरक आहार के डोज की भी जानकारी देंगी.बैठक में जितेन्द्र कुमार,यूनिसेफ के बीएमसी मुनेन्द्र कुमार, केयर से राजन कुमार, कार्यालय सहायक चन्द्रदीप कुमार, सीसी नरेश कुमार, अमर कुमार, सोनू कुमार, राकेश रंजन, जीविका मित्र नीतू सिंह, मंजू देवी,अमिता झा,पम्मी कुमारी समेत जीविका के सभी सदस्य उपस्थित थे.
*अभियान में जीविका दीदी महिलाओं को करेंगी जागरूक*
![]() |
| जीविका द्वारा बैठक की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.