Breaking News

जमीन कारोबार में वर्चस्व व राजनीति में बढ़ते प्रभाव के कारण की गयी छोटू जयसवाल की हत्या

जमीन कारोबार में वर्चस्व व राजनीति में बढ़ते प्रभाव के कारण की गयी छोटू जयसवाल की हत्या

छोटू जायसवाल हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन,साजिश में दर्जनभर लोग थे शामिल, दो गिरफ्तार

घटना में अपराधियों के अलावे एक दर्जन सफेदपोश शामिल हैं

घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक, अल्टो कार व जैकेट बरामद

जेल में रची गयी थी हत्या की साजिश
राहुल कुमार/रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी : शहर के ज्ञान बाबू चौक पर कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल के पुत्र संजीव कुमार जायसवाल उर्फ छोटू जासवाल की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने 13 दिन बाद सुलझा ली है.इस मामले में एक दर्जन लोगों को चिह्नित किया गया है.पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना के लाइनर के रूप में चिरैया थाना के मोहदीपुर गांव निवासी सुबोध यादव व साजिशकर्ता के रूप में कोलुहारवा निवासी नगर परिषद के वार्ड नंबर एक के पार्षद रोहित कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस हत्या में कुल दर्जन भर लोग शामिल हैं. सभी को चिह्नित कर लिया गया है. हत्या के पीछे भूमि विवाद बताया गया है. बताया गया कि सभी लोग एक
गिरफ्तार अपराधियो के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी उपेन्द्र शर्मा
सिंडीकेट बनाकर जमीन का कारोबार करते थे.इसी को लेकर पहले विवाद हुआ फिर उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त अपाचे बाइक व ऑल्टो कार के अलावा दो सेलफोन बरामद किया है. एसपी ने कहा कि हत्या के समय घटनास्थल पर कुल पांच बदमाश मौजूद थे. जिसमें सुबोध यादव, आदित्य कुमार, मुकेश यादव, गोलू कुमार व रोहित कुमार उर्फ चंदन शामिल हैं. हत्या के बाद सदर डीएसपी पंकज रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में नगर थाना के पुलिस निरीक्षक आंनद कुमार,छतौनी के विजय यादव व चिरैया थाना के अवधेश कुमार शामिल थे.

राजनीति में बढ़ते प्रभाव को लेकर इंजीनियर मनोज गुप्ता व जमीन कारोबार में वर्चस्व को लेकर देवा गुप्ता ने मिलकर रची छोटू जयसवाल की हत्या साजिश

शहर के नकछेद टोला निवासी संजीव कुमार जायसवाल उर्फ छोटू जायसवाल की हत्या की साजिश केन्द्रीय कारा में बन्द शातिर राहुल सिंह द्वारा रची गयी थी. हत्या में इंजीनियर मनोज गुप्ता व छतौनी के देवा गुप्ता की मुख्य भूमिका रही है. विवादित जमीन की खरीद-बिक्री ही हत्या का कारण बनी.वार्ड नम्बर एक के वार्ड पार्षद रोहित कुमार सिंह उर्फ चंदन सिंह व चिरैया के मोहदीपुर निवासी सुबोध यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है.दोनों शूटर को शरण देने व लाइनर की भूमिका में शामिल रहे है.एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त अपाची बाइक, अल्टो कार व जैकेट बरामद किये गये.दोनों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है. टावर लोकेशन, वीडियो फुटेज व सीडीआर खंगालने के बाद बदमाशों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं. घटना में अपराधियों के अलावे एक दर्जन सफेदपोश शामिल हैं.घटनास्थल पर पांच लोग थे जिसमें तीन अभी फरार हैं.पूछताछ के दौरान बदमाशों ने स्वीकार किया है कि छोटू किसी भी जमीन पर दावेदारी पेश कर देता था जिससे भूमाफियाओं को नहीं पच रहा था. देवा गुप्ता व मनोज गुप्ता ने मिलकर यह तय किया कि छोटू को रास्ता से हटाना होगा. वार्ड पार्षद के घर दो दिनों तक शूटर को रखा गया था जिसने छोटू की रेकी की.तीसरे दिन घटना को अंजाम दिया.आपाची बाइक के पीछे बैकअप के लिये एक अल्टो कार भी थी. पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गयी है.

देवा गुप्ता और चन्दन सिंह के बीच व्हाट्सएप कॉल से हुई थी बात

छतौनी बढ़ई टोला के देवा गुप्ता ने तीन नवम्बर को वाहटसएप पर कोल्हुअवा के वार्ड पार्षद रोहित कुमार सिंह उर्फ चन्दन सिंह से बात की थी. जिसमें फरमान सुनाया कि मिस्कौट के ई मनोज गुप्ता व अन्य सदस्यों से राय करने के बाद यह तय हुआ कि छोटू को रास्ते से हटाना होगा नहीं तो वह काम में बाधा उत्पन्न करते रहेगा.इसके लिये एक प्लानिंग बनी है. वह यह है कि नौरंगिया का मुकेश यादव जानपुल चौक, चिरैया मोहदीपुर के सुबोध यादव व मिस्कौट का गोलू डी उर्फ आदित्य ज्ञान बाबू चौक व ठाकुरबाड़ी का सुगंध ज्ञान बाबू चौक पर जानपुल के बीच रहेगा. ज्ञान बाबू चौक पर छोटू की हत्या करनी है.छोटू की गतिविधि की पल-पल की खबर देवा व ई मनोज के वाहटसएप पर देते रहना है. उसी प्लानिंग के तहत गोविन्दगंज खजुरिया के शूटर सिगरेट उर्फ अवनीश कुमार 21 नवम्बर को चंदन के घर पर आया, जिसे लॉज में सुलाया गया.दूसरे दिन घटनास्थल की रेकी कराकर उसके स्कॉर्पियो को एस्कॉट करते सुबोध यादव साहेबगंज तक पहुंचाया. यह तय हुआ कि सिगरेट आपाची बाइक चलायेगा और सुमन पीछे बैठेगा.24 नवम्बर की शाम शूटर सिगरेट व कुंडवाचैनपुर के तेलहारा निवासी सुमन सौरभ चंदन के घर पहुंचे. 25 नवम्बर की सुबह दस बजे सुबोध यादव ने सूचना दी कि छोटू जायसवाल तीन लोगों के साथ सुशील की चाय दुकान पर बैठा है.लाल रंग का टी शर्ट व काला रंग का पायजामा पहना है. सूचना देने के दस मिनट के बाद दोनों द्वारा गोली मार छोटू जयसवाल की हत्या कर दी गयी.

क्या है मामला: 25 नवम्बर को ज्ञान बाबू चौक पर सुशील कुमार की चाय दुकान पर चाय पी रहे संजीव कुमार जायसवाल उर्फ छोटू जायसवाल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी.फायरिंग में जख्मी छोटू को इलाज के लिये रहमानिया मेडकल सेंटर ले जाया गया.वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी.विजय कुमार जायसवाल उर्फ मुनमुन जायसवाल के बयान पर दो अज्ञात आपाची बाइक सवार अपराधियों के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.