नेपाल के 45 जिलों में पुलिस फायरिंग व छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न

चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क
बीरगंज(नेपाल) :- नेपाल के 45 जिलों में गुरुवार को छिटपुट घटनाओं के बीच शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ. चुनाव में 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. पर्सा, बारा, रौतहट, धनुषा, महोतरी आदि जिलों पर सुबह सात बजे से प्रतिनिधि सभा व प्रदेश सभा के लिए मतदान शुरू हुआ.
मतदान के दौरान दो गुटों में अलग-अलग जगह हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस को 14 राउंड फायरिंग करनी पड़ी. भक्तपुर में सात राउंड, सर्लाही के फुलपासी में तीन व श्यांगजा में चार राउंड फायरिंग हुई. विवाद के दौरान तीन लोग जख्मी हो गये.चुनाव कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में पुलिस ने पत्रकार सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है.पुष्टि पर्सा जिले के एसपी गणेश रेग्मी ने की.
वार्ड नंबर 16 के चंद्र संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बूथ पर शक्तिशाली बम विस्फोट से मतदाताओं में अफरातफरी मच गयी.भक्तपुर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 सूर्य विनायक नगरपालिका वार्ड नंबर 3 के बालकोट स्थित गणेश प्राथमिक विद्यालय मतदान केन्द्र पर नेपाली कांग्रेस और नेकपा एमाले कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में तीन कार्यकर्ता घायल हो गये.धनुषा में सीके राउत व पर्सा के वीरगंज निवासी पत्रकार सुदर्शनराज पाण्डे को बारा के डुमरवाना से गिरफ्तार किया गया.
जनकपुर से मिली जानकारी के अनुसार, धनुषा में 60 प्रतिशत मतदान हुआ.वार्ड एक के मतदान केंद्र पर वाम गठबंधन के प्रत्याशी राम सिंह यादव के साथ नेपाल कांग्रेस के कार्यकर्ता से धक्का मुक्की भी हुई.द्वितीय चरण के चुनाव में धनुषा जिले में नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी व पूर्व उप प्रधान मंत्री विमलेन्द्र निधि, राष्ट्रीय जनता दल नेपाल पार्टी के उम्मीदवार तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र महतो, राजपा नेपाल के अध्यक्ष मंडल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर, शरद सिंह भण्डारी, संघीय समाजवादी फोरम के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ,महेंद्र राय यादव, राजकिशोर यादव, नेपाली कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र यादव, राम कृष्ण यादव, माओवादी नेता व पूर्व मंत्री मातृका यादव, प्रभु साह ,राम सिंह यादव एमाले पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवीर महासेठ,सहित कई नेताओं का भाग्य मत पेटिका में बंद हो गया.
![]() |
| नेपाल में मतदान करने के लिए कतार में खड़े मतदाताओं की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.