Breaking News

लाखो रूपये के मोबाइल चोरी मामले में तीसरी बार घोड़ासहन पहुंची हरियाणा पुलिस

*लाखो रूपये के मोबाइल चोरी मामले में तीसरी बार घोड़ासहन पहुंची हरियाणा पुलिस* 

*समान बरामदगी को लेकर गिरफ्तार चोरो के निशानदेही पर आधा दर्जन  ठिकानों पर की संयुक्त छापेमारी*
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:हरियाणा के फरीदाबाद में 15 नवम्बर को हुई लाखों रुपये के मोबाइल चोरी मामले में गिरफ्तार शातिर शतरतोड़ सुनील कुमार को लेकर बुधवार को देर शाम घोड़ासहन पहुंची हरियाणा पुलिस.थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार शातिर शतरकाटवा गिरोह के चोरो के निशानदेही पर उनके द्वारा की गयी चोरी के सामानों के बरामदगी के लिए आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की गयी हालांकि इस दौरान किसी भी सामान की बरामदगी नही हो सकी और हरियाणा पुलिस बैरंग वापस लौट गयी.
*क्या था मामला*
हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बल्लभगढ़ शहर के बनियावाड़ा निवासी गौरव गर्ग की अंबेडकर चौक के निकट अनुव्रत  कम्युनिकेशन के नामक मोबाइल शोरूम में बीते 15 नवंबर की सुबह लगभग 6.25 बजे पास ही एक फूल बेचने वाले ने शो रूम का शटर उखड़ा देख दुकान मालिक गौरव को सूचना दी.सुचना पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो उनके शोरूम के एक कोने में मोबाइल के खाली पैकेट के ढेर लगे थे.उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तथा शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा तो  पता चला कि 15 नवंबर की तड़के 3.15 बजे चोर शोरूम में घुसे थे.करीब 20-25 मिनट में 25 लाख रुपए के फोन चोरी कर यह गैंग एक ऑटो में सवार होकर फरार हो गए थे.
*सिसिटीवी फुटेज के आधार पर पूर्व में ही हरियाणा पुलिस ने 4 को दबोचा*
इस गैंग में 50 से अधिक लोग सक्रिय हैं लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम अभी सिर्फ चार सदस्यों को ही पकड़ पाई है.वारदात के समय चोरी में पांच लोग शामिल थे. पूर्व में पकड़े गए आरोपियों के नाम सुनील, भुनेश, धीरज, रमेश हैं जिसे हरियाणा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूर्व में  उनके घर से गिरफ्तार किया गया था.चारो शातिर बदमाश घोड़ाहसन के ही रहने वाले हैं. इनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.