घोड़ासहन:84 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी एवं नशे में धुत दो पियक्कड़ गिरफ्तार
84 बोतल शराब के साथ एक कारोबारी एवं नशे में धुत दो पियक्कड़ गिरफ्तार
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:गुप्त सूचना के आधार पर घोड़ासहन पुलिस ने थाना क्षेत्र के घुघुआ सेमरी गांव में गुरुवार की देर शाम एक शराब कारोबारी के घर छापेमारी कर 84 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ शराब कारोबारी व एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी देते थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने गिरफ्तार कारोबारी की पहचान घुघुआ सेमरी गांव के ही टकी देवान व शराब पियक्कड़ की पहचान थाना क्षेत्र के सपही गांव निवासी महेश राय के रूप मे की गई है.वही दूसरी ओर संध्या गस्ती के दौरान बलान के पास से शराब के नशे में धुत एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया.थानाध्यक्ष श्री अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार पियक्कड़ की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी रामपदारथ साह के रूप में की गई हैं.छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष श्री अंसारी के अलावे पुअनि छोटेलाल पटवारी व ससस्त्र बल शामिल थे. गिरफ्तार शराब कारोबारी व दोनों पियक्कड़ को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.