Breaking News

पचपकड़ी:विद्यालय के कुव्यवस्था से नाराज छात्र व अभिभावकों का आक्रोश भड़का,किया सड़क जाम

विद्यालय के कुव्यवस्था से नाराज छात्र व अभिभावकों का आक्रोश भड़का,किया सड़क जाम
प्रदर्शन करते विद्यालय के छात्र
मनीष कुमार (चुन्नू सिंह),ढाका
पचपकड़ी : छात्रवृत्ति एवं पोशाक राशि नहीं पहुचने के
कारण प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय पचपकड़ी में कुव्यवस्था को लेकर सोमवार को छात्रों का आक्रोश भड़क गया।  प्रार्थना सभा के बाद बच्चों ने जैसे ही शिक्षक से पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने के कारण  विद्यालय के छात्र-छात्रा एवं अभिभावक विद्यालय परिसर से आगजनी शुरू कर दी और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ढाका शिवहर पथ स्थित अंबेदकर चौक को जाम कर आगजनी के हवाले कर दिया। बच्चे छात्रवृत्ति और पोशाक की राशि शीघ्र दो, विद्यालय में शिक्षक पान गुटका खाना बंद करें, विद्यालय को शौच मुक्त करें, नियमित मध्यान भोजन देना सुनिश्चित करें, मीनू के अनुसार भोजन दो सहित कई मांगों को लेकर अपनी आवाज को बुलंद कर रहे थे। इसकी सूचना पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा एवं पचपकड़ी प्रभारी थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर आक्रोशितों से वार्ता की। इस दौरान छात्रों ने बताया कि विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था नहीं है, एक शौचालय है जिसमें शिक्षक ताला लटकाए हुए हैं। स्कूली छात्र छात्राओं को शौच के लिए खुले में बाहर जाना पड़ता है। मध्यान भोजन दो दिनों से बंद है। हैरत की बात यह है कि गोदाम में चावल स्टॉक है, पर पंजी में खदान्न नील है। मामला हेरा फेरी का है। बच्चों ने अधिकारी को बताया कि शिक्षा पठन पाठन के समय बच्चों को पढ़ाने से ज्यादा मोबाइल पर विशेष ध्यान देते हैं। अधिकारी ने बच्चों से हर स्तर पर होने वाली परेशानियों की जानकारी लेते हुए हैरत में पड़ गए।  25 तारीख को सभी विद्यालयों में शिक्षा समिति की बैठक प्रतिमाह आयोजित किया जाना है, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं होता। मानो तो विद्यालय प्रधानाध्यापिका शबनम बानो के मनमर्जी से चलता है। विद्यालय के छात्र छात्राओं का आक्रोश का कारण बना।
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अजय कुमार शर्मा का कहना है की पोशाक एवं छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलने के कारण छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक काफी आक्रोशित थे। विद्यालयों में कुव्यवस्था का शिकायत मिला है। प्रधानाध्यापिका इलाज के लिए अवकाश में है। बच्चों का बयान दर्ज कर लिया गया है। कारण पृच्छा की मांग करते हुए विभागीय वरिय अधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।सवाल यहां उठता है कि विद्यालय परिसर में बिना वरीय पदाधिकारियो के मिली भगत से कोई भी कम नही हो सकता ।शिक्षा विभाग में ऊपर से लेकर नीचे तक का सिस्टम ही खराब है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.