मोतिहारी सत्संग केंद्र में युग पुरुषोत्तम श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र जी का हुआ विराट सत्संग
 |
| सत्यसंग सुनते भक्तगण |
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
मोतिहारी-स्थानीय सत्संग केंद्र अगरवा मोतिहारी में रविवार को युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के विराट सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित गुरु भाइयों एवं गुरु माओं को संबोधित करते हुए सह प्रति ऋत्विक अनंत कुमार झा ने बताया कि सत्संग में शामिल होने वाले लोगों के मन में कभी भी गलत भावना,ईर्ष्या तथा द्वेष आदि उत्पन्न नहीं होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि ठाकुर जी की दीक्षा लेकर नियमित इसभृति निकालने वाले तथा नाम-ध्यान करने वाले गुरु भाइयों व गुरु माओं की हर मोड़ पर
 |
| सत्यसंग सुनते भक्तगण |
ठाकुर जी रक्षा करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि पूजनीय बाबाई दा का जो संदेश है कि जन-जन तक मनुष्य के कल्याण के लिए घर -घर जाकर ठाकुर जी की बानी को पहुंचा देना ,दूसरों की सेवा व भलाई करना ही सच्चा धर्म है ।इस दौरान संगीतज्ञ व गुरु भाई संजय दास तथा मेधा माधुरी ने अपने मनमोहक भजनों सबसे सुंदर नाम ठाकुर
 |
| सत्यसंग में प्रवचन देते गुरु भाई |
जी ,जीवन खत्म हुआ तो जीने का ढंग आया,सबसे सुन्दर नाम ठाकुर जी आदि भजनों से सत्संग में शामिल लोगों दांतो तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। मौके पर दिलीप कुमार पांडेय अधर्यू,डी.एन.कुशवाहा, हरेन्द्र चौधरी, अलका सिन्हा ,राधा मां, रीना माँ तथा पुष्पा मिश्रा सहित दर्जनों गुरु भाई एवं गुरु माँ उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.