Breaking News

मुकेश बने भाजपा युवा मोर्चा के धनहर दिहुली पंचायत अध्यक्ष तो व्यास संयोजक

मुकेश बने भाजपा युवा मोर्चा के धनहर दिहुली पंचायत अध्यक्ष तो व्यास संयोजक
चयनित पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण  पत्र देते युवा महामंत्री अश्विनी झा
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के धनहर दिहुली पंचायत अंतर्गत उच्चीडीह गाँव के एक निजी विद्यालय में रविवार को प्रखंड  युवा महामंत्री अश्वनी झा की अध्यक्षता में भाजपा युवा मोर्चा की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मुकेश प्रसाद को युवा पंचायत अध्यक्ष एवं व्यास प्रसाद को संयोजक चयनित किया गया। तत्पश्चात  युवा महामंत्री अश्वनी झा ने भाजपा पार्टी के नीति और सिद्धान्त के बारे में सभी युवाओ को अवगत कराया।
अपने संबोधन में युवा महामंत्री ने वंहा मौजूद सभी युवाओं को भाजपा से जुड़ने तथा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी के योजनाओं को युद्ध स्तर पर सभी गरीब तबकों तक पहुंचाने की बात कही। मौके पर धनहर दिहुली पंचायत अध्यक्ष भिखारी साह ,युवा मंत्री भूपेंद्र सिंह, जैतापुर पंचायत के युवा संयोजक  धर्मेंद्र चौधरी ,आहिरवलिया युवा पंचयात अध्यक्ष अभय मिश्रा तथा भाजपा नेता राजेंद्र दास सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.