Breaking News

* पी.एस.ए.की जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की फाइनल परीक्षा में शामिल हुए 350 बच्चे

* पी.एस.ए.की जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की फाइनल परीक्षा में शामिल हुए 350 बच्चे

* इस परीक्षा शामिल 350 बच्चों के अलावा उसमें से 1 to 10 के अंदर आने वाले बच्चों को 17 दिसम्बर को प्रतिभा सम्मान के तहत पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।
परीक्षा देते परीक्षार्थी
चंपारण टुडे से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
मोतिहारी : प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में रविवार को बरियारपुर स्थित साईं शाईंनर स्कूल में जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की मेंस की सफल परीक्षा ली गई।जिसमें जिले भर के विभिन्न निजी विद्यालयों के 400 बच्चों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि विगत 25 नवंबर को जिले के सभी अनुमंडल के कुल 40 परीक्षा केंद्रों पर निजी विद्यालयों के करीब 5000 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया था । इस संबंध में एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार तथा सचिव संतोष कुमार रौशन ने
परीक्षा के बाद पी.एस.ए के निदेशकों व प्राचार्यों को संबोधित करते सघ के सचिव संतोष कुमार रौशन
बताया कि इस अंतिम रुप से ली गई परीक्षा में उत्तीर्ण  परीक्षार्थी को आगामी 17 दिसंबर को शिक्षा सेवा सम्मान सह प्रतिभा सम्मान समारोह के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा ।इस परीक्षा के उपरांत एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई । जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई ।सभी पदाधिकारियों ने आगामी होने वाली शिक्षा सेवा सह प्रतिभा सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया तथा जिले के सभी 1000 निजी विद्यालयों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का निर्णय लिया। मौके पर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष एन के रही, कोषाध्यक्ष अभय कुमार मिश्रा ,मृत्युंजय
परीक्षा नियंत्रक प्रमोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा की कौपी का परीक्षा केन्द्र पर ही मूल्यांकन करते हैं शिक्षक गण
मिश्र, संयोजक शिव किशोर सिंह, अब्दुल रहमान ,जिला प्रवक्ता डी.एन.कुशवाहा ,मुकेश शर्मा, प्रमोद कुमार मिश्र, धीरज वाजपेयी, कामेश्वर पांडे ,मित्रेश  मन्नु ,अजय कुमार, स्टैनली पीले, शत्रुधन तिवारी ,कृष्ण नंदन कुमार, दीपक पांडे तथा अर्जुन कुमार सहित दर्जनों विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.