मोतिहारी:सदर अस्पताल में एक ही रात प्रसूता महिला सहित दो की मौत से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम
 |
| शव को सड़क पर रख जाम करते लोग |
रवि गुप्ता,मोतिहारी
मोतिहारी :- जिले के सदर अस्पताल में प्रसूता शिक्षिका सहित दो की मौत पर हंगामा हो गया.परिजन समेत कांग्रेस, राजद और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया.टायर जलाकर आगजनी की गई. दो घंटे तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही.अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ अस्पताल छोड़कर फरार हो गए.एसडीओ रजनीश लाल ने मृतका के पति को नौकरी देने का आश्वासन दिया.उसके बाद रोड जाम समाप्त हुआ.बताया जाता है कि बंजरिया थाना क्षेत्र के गोखुला निवासी प्रसूता शिक्षिका किरण कुमारी(35) को रात प्रसव के लिए भर्ती किया गया.छोटा आपरेशन हुआ,उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने
 |
| सड़क पर आगेजनी की तस्वीर |
लगी.परिजन एक निजी क्लीनिक में ले गए,जहां उसकी मौत हो गई.हालांकि नवजात जीवित है. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर थी नहीं और नर्स से खून बहना रुका नहीं, जिस वजह से उसकी मौत हो गई.दूसरी ओर पश्चिमी चंपारण का कालाजार रोगी शंभू राम की सदर अस्पताल में ही मौत हो गई.वह कालाजार का मरीज़ था औऱ परिजन उसे यहां भर्ती कराने ले आये थे.लेकिन उसे भर्ती करने में लापरवाही बरते जाने से उसकी भी मौत हो गयी.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.