Breaking News

घोड़ासहन:आंगनबाड़ी सेविका की ह्र्दयगति रुकने से अचानक हुई मौत,परियोजना में शोक की लहर

आंगनबाड़ी सेविका की ह्र्दयगति रुकने से अचानक हुई मौत,परियोजना में शोक की लहर
मृत आंगनबाड़ी सेविका अनिता कुमारी की फाइल फोटो
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:प्रखंड क्षेत्र के झरौखर पंचायत के अंतर्गत पीठवा गांव की केंद्र संख्या 12 की सेविका अनिता कुमारी की मौत बुधवार की अहले सुबह अचानक ह्र्दयगति रुकने के कारण हो गयी.इसकी पुष्टि सीडीपीओ पिंकी कुमारी ने की तथा शोक व्यक्त करते बताया कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ कुशल सेविका थी.उनकी मृत्यु से परियोजना में शोक की लहर है.इधर दूसरी ओर उनके निधन पर रालोसपा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा ने शोक व्यक्त करते मुख्यमंत्री व समाज कल्याण मंत्री से सेविका के परिवार को 4 लाख रुपया मुआवजा व परिवार में अनुकंपा की लाभ की मांग की है.इनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका अनामिका कुमारी, रंजना कुमारी, बबिता कुमारी, कार्यालय सहायक रविन्द्र नाथ शर्मा, जयप्रकाश कुमार, डाटा ऑपरेटर अर्चना कुमारी तथा सेविकाओं में प्रखंड अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी,सचिव सुमित्रा जायसवाल, रीता सिंह,संगीता कुमारी, लक्ष्मी देवी,सुमन कुमारी, उषा कुमारी, तारा गुप्ता, रीमा कुमारी,मिथिलेश पटेल,रेणु कुमारी, शोभा कुमारी, सबिता देवी,रेहाना खातुन,मीना देवी,मंजू देवी सहित सभी सेविका व सहायिकाओं का नाम शामिल है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.