Breaking News

हरियाणा पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने के आरोप में घोड़ासहन से एक युवक को लिया हिरासत में

हरियाणा पुलिस ने चोरी के मोबाइल खरीदने के आरोप में घोड़ासहन के एक युवक को लिया हिरासत में
पूर्व में गिरफ्तार हुए चोरो के साथ हरियाणा पुलिस
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:दिल्ली,मुंबई,चेनई,गुजरात समेत देश के तथा सीमा पार नेपाल के बड़े शहरो को टारगेट में कर बड़े दूकनो का शटर काट कर करोड़ो रूपये के ईलेक्ट्रोनिक्स सामानों घड़ी,मोबाइल की चोरी करने में शुमार घोड़ासहन में एक बार फिर अंतराज्यीय पुलिस की धमक होने लगी है.जानकारी देते घोड़ासहन थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि हरियाणा के फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अणुव्रत कम्युनिकेशन नामक दुकान का शटरतोड़ कर बीते 15 नवम्बर 25 लाख रुपये के कीमती मोबाईल चोरी की घटना में शामिल शटरकटवा गिरोह के सदस्यों की तलाश में हरियाणा पुलिस घोड़ासहन पहुँची तथा शनिवार की देर रात्रि घोड़ासहन पुलिस के सहयोग से चोरी के समान का खरीदने के आरोप में एक युवक को बीरता चौक स्थित उसके घर से हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई.थानाध्यक्ष युसुफ़ अंसारी ने बताया की फरीदाबाद में 15 नवम्बर को एक मोबाइल दुकान में 25 लाख रूपये के मोबाईल चोरी हुई थी.चोरी के बाद इंटरपोल की मदद से हरियाणा पुलिस ने घोड़ासहन से चार शटरकटवा रमेश साह,सुनील कुमार,धीरज कुमार तथा भुनेश कुमार को एक सप्ताह पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है तथा उसके निशानदेही पर एक युवक को हिरासत में लिया गया है.
इंटरपोल की नजर है गैंग पर
मोतिहारी जिले से ही गैंग ऑपरेट करने वाले सरगना भारत में चोरी किए गए मोबाइल फोन की खेप नेपाल और पाकिस्तान तक सप्लाई करते हैं.हरियाणा की क्राइम ब्रांच टीम सेक्टर-30 और सेक्टर-65 ने इंटरपोल की मदद लेकर इस गैंग के चार सदस्यों को एक सप्ताह पूर्व घोड़ासहन से गिरफ्तार कर लिया था.अब चोरी किया गया माल भी इंटरपोल की मदद से नेपाल से बरामद किया जाना बाकी है.खास बात यह है कि यही गैंग नेपाल से चुराए गए फोन को भारतीय बाजारों में लाकर बेचते हैं. इस कारण इंटरपोल की नजर में यह गैंग अंतरराष्ट्रीय स्तर का है. 
पूर्व में चार लोग पकड़े गए 
इसगैंग में 50 से अधिक लोग सक्रिय हैं लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम अभी सिर्फ चार सदस्यों को ही पकड़ पाई थी. वारदात वाले दिन चोरी में पांच लोग थे शामिल. पूर्व में पकड़े गए आरोपियों के नाम सुनील, भुनेश, धीरज, रमेश हैं.चारों घोड़ाहसन के ही रहने वाले हैं. इनकी उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच है.
क्या था मामला
बल्लभगढ़शहर के बनियावाड़ा निवासी गौरव गर्ग की अंबेडकर चौक के समीप अनुव्रत कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल शोरूम है.जहां वह सभी ब्रांडेड कंपनियों के मोबाइल फोन बेचते हैं. 15 नवंबर की सुबह करीब 6.25 बजे पास ही फूल बेचने वाले ने शो रूम का शटर उखड़ा देख गौरव को सूचना दी. वह मौके पर पहुंचे और अंदर जाकर देखा तो उनके शोरूम के एक कोने में मोबाइल के खाली पैकेट के ढेर लगे थे.उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची.जब शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि 15 नवंबर की तड़के 3.15 बजे चोर शोरूम में घुसे थे.करीब 20-25 मिनट में 25 लाख रुपए के फोन चोरी कर यह गैंग एक ऑटो में सवार होकर फरार हो गए थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.