कोटवा:कंटेनर के चपेट में आने से दो बाइक सवार कि मौत
कंटेनर के चपेट में आने से दो बाइक सवार कि मौत।।
चम्पारण टुडे कोटवा से अजित सिंह
कोटवा :- थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर मेन कनाल व मठिया चौक के बीच मे रविवार को कंटेनर से कुचल कर दो किशोर की मौत हो गयी। बाइक से दोनों किशोर संग्रामपुर मंगलापुर से मोतिहारी जा रहा था। दुर्घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा जिसे पीपराकोठी में पकड़ लिया गया। दुर्घटना के बाद एनएच के दोनों लेन को आक्रोशित लोगों द्वारा जाम कर दिया गया। पुलिस को एक घन्टे बाद जाम हटाने में सफलता मिल पायी। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि संग्रामपुर थाना के मंगलापुर निवासी 20 वर्षीय मंटू यादव एवं 15 वर्षीय उदय यादव बाइक से मोतिहारी में इलाजरत युवक को देखने जा रहा था तभी मेन कनाल और मठिया चौक के बीच मे डुमरियाघाट की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही कंटेनर ने दोनों किशोर को पीछे से कुचल दिया जिससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक कंटेनर लेकर भागने लगा जिसे पीछा कर पीपराकोठी में पकड़ कर थाना लाया गया। घटना की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण इक्कठा हो गए एवं एनएच 28 को जाम कर दिया । कुछ देर बाद मृत युवकों के परिजन एवं गांव के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एक घंटे बाद पुलिस द्वारा जाम को हटवाया गया। पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वाहन को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है।
![]() |
| दोनों युवकों का सड़क पर पड़ा हुआ शव |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.