अपने शरीर, मन ,कपड़े व घर के साथ-साथ अगल-बगल की साफ सफाई करना मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है:- ज्ञानेंद्र कुमार सिंह (उप.कमा.सीआरपीएफ)

रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
मोतिहारी :- अपने शरीर ,मन ,कपड़े व घर के साथ-साथ अपने अगल-बगल की साफ-सफाई करना मनुष्य का नैतिक कर्तव्य है ।उक्त बातें 153 वीं वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मोतिहारी स्टेशन परिसर में उपस्थित सीआरपीएफ के जवानों, रेलवे के पदाधिकारियों,कर्मचारियों तथा यात्रियों को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के उप कमांडेंट ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने सोमवार को कहीं। वहीं उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कंपनी के बीएचएम लोकेश कुमार पांडेय ने कहा कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक अपने गांव, नगर, शहर,अपने घर के अगल-बगल एवं सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलाए एवं वहां की स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक करते रहे तो वहां गंदगी व उससे होने वाली बीमारियों का नामो निशान मिट जाएगा । साथ में उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, और स्वस्थ शरीर के लिए स्वछता बनाए रखना अति आवश्यक है। इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए हथियार छोड़कर साफ-सफाई के अस्त्र-शस्त्र अपने हाथ लिए हुए जवानों का जत्था मोतिहारी रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म से पदयात्रा करते हुए चांदमारी चौक और मुख्य डाकघर तक सघन सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति सजगता का संदेश दिया । केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस अभियान की जिले के पदाधिकारियों,व्यवसायियों एवं बुद्धिजीवियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की । इस अभियान में सभी समाचार पत्र के संवाददाताओं , स्थानीय स्टेशन अधीक्षक ,मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज सिंह , छबीला सिंह (मुखिया बंजरिया) तथा कम्पनी के कमान्डर रामदुलार सिंह आदि लोगों अपना हाथ बटाकर जवानों की हौसला को बढ़ावा।
![]() |
| स्वच्छता पखवारा के तहत मोतिहारी रेलवे स्टेशन, डाकघर तथा चांदमारी चौक की सघन सफाई करते सीआरपीएफ के जवान |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.