छोटू जयसवाल हत्याकांड में मोतिहारी के वार्ड पार्षद समेत लाइनर गिरफ्तार,जमीन खरीद विक्री धन्धे में वर्चस्व को लेकर हुई थी हत्या
छोटू जयसवाल हत्याकांड में मोतिहारी के वार्ड पार्षद व लाइनर गिरफ्तार,जमीन खरीद बिक्री धन्धे में वर्चस्व को लेकर हुई थी हत्या
छोटू की हत्या में लाइनर का काम किया था चिरैया का शातिर बदमाश सुबोध यादव ने
शार्प शूटरों को अपने घर मे ठहराने के साथ हथियार उपलब्ध कराया था वार्ड पार्षद चन्दन सिंह ने
चम्पारण टुडे से राहुल कुमार व रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी:मोतिहारी के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुनमुन जयसवाल के पुत्र व वार्ड 12 के वार्ड पार्षद रानी जयसवाल के देवर संजीव जयसवाल उर्फ छोटु जयसवाल हत्याकांड मे नगर परिषद वार्ड एक के पार्षद चंदन सिंह व चिरैया के बदमाश सुबोध यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार चंदन सिंह ने शूटरो को घर पर ठहराया था जबकि लाइनर के रूप मे पकड़ा गया है शातिर बदमाश सुबोध यादव.पुलिस को दोनों से कई अहम जानकारी मिली है व कई चौकाने वाले खुलासे हुए है.पुलिस ने इन दोनों के गिरफ्तारी के साथ ही हत्यारो व साजिशकर्ताओ को बेनकाब कर दिया है.गिरफ्तार अपराधियो के पास से एक आल्टो कार भी बरामद हुआ है.छोटू हत्याकांड की अनसुझी पहेली को सुलझाने में 13 दिन की कड़ी मसक्कत करनी पड़ी तब जाकर घटना में शामिल एक एक
चेहरा सामने आया.साथ ही हत्या के कारण भी पुलिस के सामने आए.एसपी उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में भूमाफियो ने जमीन खरीद बिक्री के धंधे में वर्चस्व को लेकर छोटू की हत्या की गयी.इसमें छोटू के कुछ पुराने दुश्मन का भी हाथ है जो साजिश में शामिल होकर अपराधियो को पैसा फाइनेंस किया है.पुलिस ने उसकी भी पहचान कर ली है.उन्होंने बताया कि सुबोध यादव ने घटना में लाइनिंग का काम किया था जबकि वार्ड पार्षद चंदन सिंह ने शार्प शूटर सुमन सौरभ एवं सिगरेट सिंह को अपने आवास में सेल्टर के साथ हथियार भी उपलब्ध कराया था.दोनों ने पुलिस के सामने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है.गिरफ्तार अपराधियो ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में खुलासा किया कि हत्या की साजिश देवा गुप्ता व अन्य ने मिलकर रची थी.देवा गुप्ता छतौनी का रहने वाला है. पुलिस ने देवा गुप्ता व हत्या में शामिल साजिशकर्ताओ के अलावे हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों शार्प शूटरो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.
घटनास्थल पर देखा गया था सुबोध यादव व गोलू
घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी पुलिस ने खंगाला तो सुबोध यादव व गोलू कुमार की तस्वीर दिखी.दोनों जिस बाइक पर लाइनिंग कर रह थे उस बाइक की नम्बर का सत्यापन करने पर बाइक वार्ड पार्षद चंदन सिंह की निकली.जबकि सुबोध यादव की अपनी बुलेट बाइक है जिस पर वह घूमता है.इसी बिंदु पर पुलिस ने जांच की तो परत दर परत घटना का खुलासा होते चला गया.पुलिस का कहना है कि शहर के व्यवसायियो व जमीन खरीद बिक्री धन्धे में अपनी धाक जमाने के लिये देवा गुप्ता ने छोटू की हत्या की साजिश रच उसको रास्ते से हटा दिया.
शूटर व लाइनर की तस्वीर एक साथ सीसीटीवी में कैद
घटना के समय शूटरों व लाइनर गोलू व सुबोध की बाइक ज्ञानबाबू चौक पर आमने सामने क्रॉस हुई थी.इसके ठीक एक मिनट बाद ही छोटू की हत्या हो जाती है.इसके बाद ये लोग घटनास्थल पर जाते है.ये सभी तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी थी.
छोटू की हत्या में लाइनर का काम किया था चिरैया का शातिर बदमाश सुबोध यादव ने
शार्प शूटरों को अपने घर मे ठहराने के साथ हथियार उपलब्ध कराया था वार्ड पार्षद चन्दन सिंह ने
|
|
| गिरफ्तार अपराधियो सुबोध यादव व चन्दन सिंह के साथ प्रेसवार्ता करते एसपी उपेन्द्र शर्मा |
मोतिहारी:मोतिहारी के कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मुनमुन जयसवाल के पुत्र व वार्ड 12 के वार्ड पार्षद रानी जयसवाल के देवर संजीव जयसवाल उर्फ छोटु जयसवाल हत्याकांड मे नगर परिषद वार्ड एक के पार्षद चंदन सिंह व चिरैया के बदमाश सुबोध यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार चंदन सिंह ने शूटरो को घर पर ठहराया था जबकि लाइनर के रूप मे पकड़ा गया है शातिर बदमाश सुबोध यादव.पुलिस को दोनों से कई अहम जानकारी मिली है व कई चौकाने वाले खुलासे हुए है.पुलिस ने इन दोनों के गिरफ्तारी के साथ ही हत्यारो व साजिशकर्ताओ को बेनकाब कर दिया है.गिरफ्तार अपराधियो के पास से एक आल्टो कार भी बरामद हुआ है.छोटू हत्याकांड की अनसुझी पहेली को सुलझाने में 13 दिन की कड़ी मसक्कत करनी पड़ी तब जाकर घटना में शामिल एक एक
![]() |
| दिवंगत छोटू जयसवाल की फाइल फोटो |
घटनास्थल पर देखा गया था सुबोध यादव व गोलू
शूटर व लाइनर की तस्वीर एक साथ सीसीटीवी में कैद
घटना के समय शूटरों व लाइनर गोलू व सुबोध की बाइक ज्ञानबाबू चौक पर आमने सामने क्रॉस हुई थी.इसके ठीक एक मिनट बाद ही छोटू की हत्या हो जाती है.इसके बाद ये लोग घटनास्थल पर जाते है.ये सभी तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी थी.
*यह है घटनाक्रम* : शहर के ज्ञानबाबू चौक पर 25 नवंबर 2017 को संजीव कुमार उर्फ छोटू जायसवाल की हत्या गोली मार कर दी गई थी.हत्या के बाद शहर में तीन दिनों तक अफरा-तफरी की स्थिति रही थी.पुलिस घटना के दिन से ही लगातार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.