Breaking News

मोतिहारी के भाजपा नेता के अपहरण के 11 दिन बाद भी नही मिला सुराग,मामले में 4 लोग हिरासत में

मोतिहारी के भाजपा नेता के अपहरण के 11 दिन बाद भी नही मिला सुराग,मामले में 4 लोग हिरासत में
अपहृत व्यवसायी अमित कुमार की फाइल फोटो
चम्पारण टुडे से रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी : शहर के छतौनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर जिरात मोहल्ला निवासी भाजपा नेता सह व्यवसायी अमित कुमार के अपहरण के 11 दिन बाद भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा है. बेतिया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. अब तक चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शुक्रवार को बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने उसके परिजनों से मुलाकात की व डीआइजी, एसपी व डीएसपी से बात कर कार्रवाई करने को कहा.इधर परिजनों का बुरा हाल है. मां, पत्नी व भाई आदि लगातार पुलिस पर भरोसा कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.इस क्रम में डीएसपी ने उसकी मां, पत्नी व भाइयों से पूछताछ कर चुके हैं.बताया गया कि इस मामले में बेतिया कारा में बंद दो बदमाशों को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.