Breaking News

मोतिहारी:छोटू जयसवाल हत्याकांड में अबतक आधा दर्जन संदिग्ध पुलिस हिरासत में, चल रही है पूछताछ

छोटू जयसवाल हत्याकांड में अबतक आधा दर्जन संदिग्ध पुलिस हिरासत में, चल रही है पूछताछ 
दिवंगत छोटू जयसवाल की फाइल फोटो
राहुल कुमार/रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी : शहर के हेनरी बाजार निवासी कांग्रेस नेता पुत्र व वार्ड नं 12 केे वार्ड पार्षद रानी जायसवाल के देवर छोटू जयसवाल की हत्या क्यू और किसने की, पुलिस को चौथे दिन भी इसका सुराग नहीं मिला.

चौथे दिन भी  पुलिस के हाथ रहे खाली, नहीं मिला सुराग

हत्यारों व साजिशकर्ताओं की पहचान के  लिए पुलिस की अबतक की सारी कोशिश नाकाम साबित हुई है.इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि छोटू जयसवाल के दुश्मनों की लंबी लिस्ट है. दुश्मनों की लंबी लिस्ट में वो शख्स कौन है, जिसने छोटू की हत्या कर अपनी दुश्मनी निकाली है, यह पता लगाना पुलिस के लिए कठिन साबित हो रहा है. पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए अब यह पता लगा रही है कि छोटू का किन-किन लोगों से विवाद चल रहा था.

दुश्मनों की बन रही लिस्ट, एक-एक से की जा रही पूछताछ की तैयारी

पुलिस छोटू के वैसे दुश्मनों की लिस्ट तैयार कर रही है, उसके बाद एक-एक कर उनलोगों से पूछताछ होगी. फिलहाल आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्हें अलग-अलग जगहों पर रख गहन पूछताछ की जा रही है. मोतिहारी सहित आसपास के जिलों में पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा छोटू हत्याकांड की खुद मॉनीटरिंग कर रहे है. इधर हत्यारों की गिरफ्तारी में हो रही विलंब को लेकर मामला विधान सभा तक पहुंचा.

कारोबार व नेतागीरी में हो गये थे कई दुश्मन

पुलिस की माने तो छोटू का जमीन कारोबार, सूद-ब्याज का धंधा सहित राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर कई लोगों से दुश्मनी थी. हत्या का कारण कौन बना, यह अभी तक  स्पष्ट नहीं हो पाया है. जिसकी पड़ताल की जा रही है. इसके  अलावे आपराधिक गिरोह के सदस्यों से भी जमीन विवाद या अन्य मामलों में हुए नोकझोंक को भी पुलिस गंभीरता से लेकर घटना के कारणों को ढूंढ रही है.

अनिल कुमार सिंह, डीआईजी,चम्पारण रेंज बताया कि एसपी उपेंद्र शर्मा से तमाम बिंदुओं पर जानकारी ली गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है. टीम अपराधियों के करीब पहुंच चुकी है. घटना में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार कर मामले का जल्द खुलासा किया जायेगा :- अनिल कुमार सिंह,डीआइजी,चंपारण रेंज



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.