Breaking News

घोड़ासहन:स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत टोंनवा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

!!! *स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर* !!!
शिविर का उद्घाटन करते रालोसपा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष रामपुकार सिन्हा व शिक्षक बिंदा प्रसाद
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:प्रखंड क्षेत्र के सीमावर्ती टोनवा उच्च विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत मिशन के तहत निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन युवा रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा तथा सेवानिवृत्त शिक्षक बिन्दा प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत फीता काटकर किया गया. कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर ओम प्रकाश स्वर्णकार व डॉक्टर विशुनदेव के द्वारा स्वच्छता पर बिशेष बल दिया गया. बताया कि जब हम स्वच्छ रहेंगे तभी हम स्वस्थ रहेंगे. शिविर में मुख्य चिकित्सक डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि सर्वप्रथम हम मानव हैं और स्वस्थ रहना हमारा धर्म है. वही उन्होंने खानपान के अलावे पानी कब और कैसे पिए आदि पर बिशेष चर्चा की तथा प्रकृति में मौजूद कई जड़ी बूटियों व औषधियों से सम्बंधित जानकारियां दी.वही विशुनपुर पैक्स अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने अपने सहित आसपास की सफाई पर भी ध्यान देने की बात कही. कार्यक्रम में विभिन्न तरह के रोगियों की जाँच कर मुफ्त दवा का भी वितरण किया गया. इसके पूर्व टोनवा विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गान से अतिथियों का स्वागत किया गया.मौके पर डॉक्टर सतीश चंद्रा,डॉक्टर रौशन कुमार,मनोज शर्मा, आस्ता नन्द प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद,मो.मुस्तुफा,श्यामानंद प्रसाद कुशवाहा,अभिमन्यु यादव  रमाकांत यादव, तारकेश्वर गुप्ता आदि वक्ताओं ने स्वच्छता पर अपना विचार ब्यक्त किया.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.