Breaking News

भोजपुरी एकता संगठन की बैठक संपन्न

*भोजपुरी एकता संगठन की बैठक संपन्न*

*बैठक में संगीत शिक्षक संजय दास को बनाया गया भोजपुरी एकता संगठन का रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष*
भोजपुरी एकता संगठन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लालबाबू पंडित
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-स्थानीय एक निजी विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भोजपुरी एकता संगठन की बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष लालबाबू पंडित की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए श्री पंडित ने कहा कि हमलोग दिन प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को अपने कला के माध्यम से प्रसन्नचित्त करते रहते हैं ।लेकिन हम खुद बिखरे होने के कारण सरकार की नजरों से उपेक्षित होने के कारण दुखी हैं। इसलिए प्रदेश स्तर पर एक सशक्त संगठन बनाया जा रहा है। जिसमें छोटे बड़े सभी कलाकार कलाकारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर बैठक में उपस्थित कलाकारों ने एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामगढ़वा प्रखंड अध्यक्ष सचिव तथा मीडिया प्रभारी का चुनाव हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से आइडियल पब्लिक स्कूल रामगढ़वा के निदेशक सह संगीत शिक्षक संजय दास को रामगढ़वा का प्रखंड अध्यक्ष , देवेंद्र तिवारी को प्रखंड सचिव ,ध्रुव नारायण कुशवाहा को मीडिया प्रभारी, लक्ष्मण सिंह को महामंत्री तथा कौशल किशोर मिश्र को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस बाबत श्री दास ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती हेतु इसे प्रत्येक जिले के प्रत्येक प्रखंड स्तर पर बनाया जा रहा है । जिसके माध्यम से हम सभी संगीतज्ञ अपने हक- हकूक की लड़ाई लड़ेंगे और सरकार से अपने अधिकारों की मांग करेंगे। मौके पार कौशल किशोर मिश्र, देवेंद्र तिवारी, सुखल सहनी ,दिनेश पांडेय, लालू प्रसाद, प्रभु साह, धर्मेन्द्र पासवान, सोनालाल बाबा ,सोनू कुमार गिरी ,शिव नाथ राम ,पवन कुमार, रितेश रौशन, अरविंद कुमार मिश्रा, रामाज्ञा पटेल ,संजय प्रसाद गुप्ता, मृत्युंजय कुमार तिवारी, धर्मेंद्र ठाकुर, जितू तिवारी कथा राजेंद्र साह सहित दर्जनों संगीतज्ञ उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.