Breaking News

घोड़ासहन:जन अधिकार पार्टी ने दूसरे दिन भी फूका जेएलएनएम कॉलेज के प्रचार्य का पुतला

*जन अधिकार पार्टी ने दूसरे दिन भी फूका जेएलएनएम कॉलेज के प्रचार्य का पुतला*
पुतला दहन करते जन अधिकार युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तस्वीर
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन :- जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष जितेंद्र गिरी एवं जन अधिकार छात्र परिषद के जेएलएनएम कॉलेज के अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को जेएलएनएम कॉलेज के प्रचार्य के विरोध में लगातार दूसरे दिन पैदल मार्च निकालकर स्थानीय भगत सिंह चौक पर पुतला दहन किया गया. युवा जिलाध्यक्ष जितेंद्र गिरी ने बताया कि जब तक विश्वविद्यालय प्रसाशन हमलोगों की मांगो को नही मान लेती तब तक हमलोग आंदोलन जारी रखेंगे वही कॉलेज अध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने बताया कि कालेज के प्रचार्य साल भर में एक भी दिन कॉलेज नही आते हैं और कॉलेज के विकास के लिए जो पैसा आता है उसे गबन कर लिया जाता हैं तथा छात्रों के कोई भी कार्य करने के लिए रिश्वत ली जाती हैं तथा कर्मचारियों से बिना पैसा लिए कोई कार्य नही किया जाता है. साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति से जेएलएनएम कॉलेज के प्रचार्य को बर्खास्त करने की मांग की. मौके पर युवा प्रदेश सचिव वीरेश कुमार, छात्र प्रदेश सचिव मनीष राज सिन्हा, युवा जिला उपाध्यक्ष मोहमद शमीम, युवा जिला महासचिव प्रकाश कुमार बैठा, शमीम अख्तर, छात्र जिला सचिव मुंतुन गिरी, घोड़ासहन प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह, सूरज पंकज रौनियार, बच्चा यादव,चन्देश्वर सिंह यादव, गुरु शरण, ओमप्रकाश यादव,अनिल कुमार ,पवन यादव आदि उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.