Breaking News

रामगढ़वा:युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु

युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के सत्संग में उमड़े श्रद्धालु 
डी एन कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा :- प्रखंड क्षेत्र के भलुवहिंया गांव अवस्थित एम.के.मिशन हाई स्कूल परिसर में नेपाल के सह प्रति ऋत्विक अशोक कुमार चौरसिया के नेतृत्व में शनिवार की संध्या युग पुरुषोत्तम परमप्रेममय श्रीश्रीठाकुर अनुकूलचंद्र जी की पूजा-अर्चना व नाम- ध्यान के बाद सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सह प्रति ऋत्विक श्री चौरसिया ने उपस्थित गुरुभाइयों ,गुरूमाताओं एवं गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जो व्यक्ति ठाकुर जी की दीक्षा लेकर
सत्यसंग की तस्वीर
कर्मनिष्ठा , ईमानदारी एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ उनकी नियमित पूजा-अर्चना व नाम- ध्यान करते हैं, उनकी सभी मनोरथ पूरी होती हैं। वहीं रामगढ़वा पंचायत के पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद ने गुरूभाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि जो गुरू भाई एवं गुरु माँ ठाकुर जी पर विश्वास करके नियमित उनका नाम-ध्यान करते हुए इष्टभृति निकालते हैं ।और प्रत्येक माह के 30 वें दिन इष्टभृति की राशि देवघर भेज देते हैं ,उनके ऊपर ठाकुर जी की असीम कृपा बरसती है।उनकी रोजी- रोटी तथा बिजनेस-व्यापार में दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की होती है। इतना ही नहीं असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्ति भी यदि ठाकुर जी की दीक्षा लेकर नियमित पूजा-पाठ तथा नाम -ध्यान करता है तो उसकी बीमारी ठीक हो जाती है। इस अवसर पर
सत्संग के बाद आनंद बाजार करते गुरु भाई एवं गुरु माँ
संगीतज्ञ संजय दास ने भक्ति से ओत-प्रोत होकर अपने भजनों-गुरु मीत है गुरु प्रीत है गुरु गीत गुरु संगीत है ,मनमोहिनी नंदन जनउर चंदन कलुश निकंदन सुखकारी तथा प्रेम मेरा प्रभु मेरी अराधना तेरे लिए प्रभु तेरे लिए।एवं बीरगंज सत्संग केन्द्र के पुजारी बृजेश तिवारी उर्फ पंडीत दा ने भी अपने मनमोहक भजनों-सुनो रे भाई मेरे मन के जगत के नाम,मेरे ठाकुर की परम दातार तथा सोच समझ कर चलो रे बंदा ये संसार अन्जाना है आदि को गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। तत्पश्चात श्री चौरसिया दादा के द्वारा 14 जिज्ञासु व्यक्तियों,गुरु माताओं व छात्रों को ठाकुर जी की दीक्षा दी गई। मौके पर  रक्सौल के मुरारी प्रसाद ,ओम प्रकाश आर्य,प्रमोद कुशवाहा,लक्ष्मी कांत ठाकुर,संजय सिंह,गिरधारी प्रसाद,संजय गुप्ता,शिक्षक रामजीत पासवान,विशाल क्षेत्री,प्रतीक्षा क्षेत्री, राजेश साह, राजू कुमार, रामगढ़वा के पूर्व मुखिया बालकिशोर प्रसाद,जोत नारायण ठाकुर, राजकपूर कुमार,हिमांशु कुमार हिमकर ,सुरेन्द्र कुशवाहा, संजू कुशवाहा ,रेखा देवी, सुखल सहनी ,पासपत साह,योगेन्द्र साह,मधु देवी,रंजीत कुमार सिंह ,श्रीराम गुप्ता,सहित अन्य गुरूभाई उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.