गैस सिलेंडर से लगी अगलगी की घटना में नगद 1 लाख रुपए समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख
 |
| आग से जला हुआ समान की तस्वीर |
चम्पारण टुडे न्यूज डेस्क
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के गिधौना गांव में शनिवार के सुबह गैस सिलेंडर से लगी अगलगी की घटना में नगद 1 लाख रुपए समेत हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई. वही आग बुझाने के क्रम में एक महिला भी आंशिक रूप से झुलस गई. घायल महिला का इलाज शेखौना स्थित निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.घटना की पुष्टि करते वार्ड सदस्या कान्ति देवी ने बताया कि गिधौना वार्ड नं 6 निवासी शेख नेयाज की पत्नी जैनब खातुन जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस खोली अचानक गैस रिसाव
 |
| आग से झुलसी महिला की तस्वीर |
के कारण आग पकड़ लिया और देखते देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया.इस दौरान आग से घर में रखे एक लाख नगद सहित वस्त्र, अनाज,आभूषण समेत हजारों की संपत्ति जल कर राख हो गया.जैसे तैसे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. वही आग बुझाने के क्रम में गृहस्वमी की पत्नी जैनब खातुन आंशिक रूप से झुलस गई.इस बाबत अंचलाधिकारी उदय शंकर मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है जिसकी जांच करने के लिए हल्का कर्मचारी को भेजा जा रहा है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की करवाई की जायेगी.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.