Breaking News

छोटू जायसवाल को गोली मारने के वक्त दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे थे ज्ञान बाबू चौक,मुकेश नामक युवक की तलाश

छोटू जायसवाल को गोली मारने के वक्त दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे थे ज्ञान बाबू चौक,मुकेश नामक युवक की तलाश
रवि गुप्ता मोतिहारी
मोतिहारी : कांग्रेस नेता मुनमुन जायसवाल के पुत्र व वार्ड पार्षद रानी जयसवाल के देवर संजीव कुमार जायसवाल उर्फ छोटू जायसवाल की हत्या मामले में पुलिस को अब मुकेश नामक युवक की तालाश है.वह लखौरा थानाक्षेत्र का निवासी है. शूटरों की पहचान के बाद शातिर सुमन सौरभ व सिगरेट की खोज की जा रही है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है.
गोली मारने के वक्त दो बाइक पर सवार चार अपराधी पहुंचे थे ज्ञान बाबू चौक 
पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि कांग्रेस नेता के पुत्र संजीव कुमार उर्फ छोटू जायसवाल की हत्या के वक्त दो बाइक पर चार बदमाश सवार होकर घटना को अंजाम देने के लिए मोतिहारी पहुंचे थे. ज्ञान बाबू चौक पर गोली मारने के वक्त फुल प्रूफ प्लानिंग थी कि यदि विरोध हुआ तो एके-47 चलेगी. एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ही वारदात को अंजाम दिया.वहीं एक बाइक पर सवार दो अपराधी एके-47 लेकर आसपास के इलाके से ही विरोध नहीं होने की स्थिति में शहर से बाहर निकल गए.

पुलिस अब तक 40 लोगों से कर चुकी हैं पूछताछ
बता दें कि हत्या के बाद पुलिस अब तक 40 लोगों से पूछताछ कर चुकी है.वहीं गुरुवार को हिरासत में लिए छह लोगों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया है. बेल- बॉन्ड पर छूटे इन लोगों को प्रतिदिन थाने में हाजिरी लगानी होगी. साथ ही जांच पूरी होने तक सभी संबंधित लोगों को जिले से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी. जिले से बाहर जाने के पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी.

मुजफ्फरपुर, शिवहर व वैशाली समेत कई महानगरों में छापे
इस हत्याकांड में शूटर के तौर पर चिह्नित दोनों शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा द्वारा गठित पुलिस की अलग-अलग टीमें बेतिया, मुजफ्फरपुर, शिवहर व वैशाली समेत कई महानगरों में छापेमारी कर रही है.
यह है घटनाक्रम : बता दें कि 25 नवंबर को शहर के ज्ञान बाबू चौक स्थित एक चाय की दुकान पर सशस्त्र अपराधियो गोली मारकर छोटू जायसवाल की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया था. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद अपराधियों की खोज तेज की है.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.