घोड़ासहन:तालाब से एक 8 वर्षीय बालक का शव बरामद,2 दिसंबर को घर से लापता हुआ था मृतक
तालाब से एक 8 वर्षीय बालक का शव बरामद,2 दिसंबर को घर से लापता हुआ था मृतक
चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क
घोड़ासहन:घोड़ासहन पुलिस ने मंगलवार की देर शाम 8 वर्षीय एक बालक का शव थाना क्षेत्र के अमवा व सिंगरहिया के बीच स्थित तालाब से बरामद किया है.मृत बालक की पहचान सिंगरहिया गांव निवासी तालीम मरकज शिक्षा स्वयंसेवक जली अख्तर के पुत्र अब्दुल रहीम के रूप में की गई हैं.मृतक के पिता श्री अख्तर ने बताया कि मेरा पुत्र बीते 2 दिसंबर के दोपहर से ही घर से लापता था.काफी खोजबीन करने के उपरांत हार थककर अन्ततः मामले को लेकर 3 दिसम्बर को स्थानीय थाना में गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराया था.5 दिसम्बर की शाम उक्त पोखर में एक बालक की शव तैरने की ग्रामीणों की सूचना पर जब वहां पहुंचा तो मेरे ही पुत्र का शव था जिसकी सूचना थाने को दी.थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम करवाई की जायेगी.मृतक जली अख्तर के तीन पुत्रों में से दूसरे नम्बर पर था.
![]() |
| मृत बालक की शव की तस्वीर |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.