मोतिहारी: एएसपी हिमांशु शेखर गौरव ने सीआरपीएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन में पताही थाना से एक हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार

आधा दर्जन से अधिक कांडो में शामिल था बिगन दास
चम्पारण टुडे न्यूज़ डेस्क
पताही (पूर्वी चम्पारण):-एएसपी (अभियान) हिमांशु गौरव को मिली गुप्त सुचना के आधार पर व उन्ही के नेतृत्व में पताही थाना एवं 153 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त ऑपरेशन में की गई छापेमारी में मंगलवार की सुबह एमसीसी के हार्डकोर नक्सली बिगन दास उर्फ बिगन जी को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तारी पताही थाना क्षेत्र के ईनरवाबारी गांव स्थित उसके घर से की गई.पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया है.
इस संबंध मे एएसपी (अभियान) हिमांशु शेखर गौरव ने बताया की गिरफ्तार बिगन दास एमसीसी का हार्डकोर नक्सली हैं.जो पताही थाना कांड संख्या 123/11, 92/12, एवं 8/10 के दोषी है जो बहुत दिनों से फरार चल रहा था .इसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे गाँव की घेराबन्दी कर छपेमारी की गई और भागने के क्रम में उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया.
पुलिस कई दिनों से उसके गिरफ्तारी के फिराक में लगी हुई थी, इधर जैसे ही पुलिस को उक्त नक्सली के घर पहुँचने की सुचना मिली, पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.उन्होंने बताया की गिरफ्तार नक्सली को पुर्व मे कई बार जेल भेजा जा चूका है.छापेमारी दल में पताही थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, एसआई दुलारचंद राम, बिरेन्दर राय,सीआरपीएफ एवं बीएमपी के जवान शामिल थे.
आधा दर्जन से अधिक कांडो में शामिल था बिगन दास
![]() |
| गिरफ्तार नक्सली के साथ प्रेसवार्ता करते एएसपी हिमांशु गौरव |
पताही (पूर्वी चम्पारण):-एएसपी (अभियान) हिमांशु गौरव को मिली गुप्त सुचना के आधार पर व उन्ही के नेतृत्व में पताही थाना एवं 153 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त ऑपरेशन में की गई छापेमारी में मंगलवार की सुबह एमसीसी के हार्डकोर नक्सली बिगन दास उर्फ बिगन जी को गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तारी पताही थाना क्षेत्र के ईनरवाबारी गांव स्थित उसके घर से की गई.पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में मोतिहारी जेल भेज दिया गया है.
इस संबंध मे एएसपी (अभियान) हिमांशु शेखर गौरव ने बताया की गिरफ्तार बिगन दास एमसीसी का हार्डकोर नक्सली हैं.जो पताही थाना कांड संख्या 123/11, 92/12, एवं 8/10 के दोषी है जो बहुत दिनों से फरार चल रहा था .इसकी गिरफ्तारी के लिए पूरे गाँव की घेराबन्दी कर छपेमारी की गई और भागने के क्रम में उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया.
पुलिस कई दिनों से उसके गिरफ्तारी के फिराक में लगी हुई थी, इधर जैसे ही पुलिस को उक्त नक्सली के घर पहुँचने की सुचना मिली, पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया.उन्होंने बताया की गिरफ्तार नक्सली को पुर्व मे कई बार जेल भेजा जा चूका है.छापेमारी दल में पताही थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार, एसआई दुलारचंद राम, बिरेन्दर राय,सीआरपीएफ एवं बीएमपी के जवान शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.