जन अधिकार पार्टी के युवा मोर्चा ने कॉलेज के प्रचार्य का पुतला दहन किया,सातवें दिन भी धरना जारी
 |
| पुतला दहन करते जन अधिकार पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तस्वीर |
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:सिकरहना अनुमंडल मुख्यालय के एक मात्र अंगीभूत इकाई जेएलएनएम कॉलेज में आज शुक्रवार को सातवें दिन भी तालाबंदी के साथ धरना जारी रही.हालांकि इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा अब तक कोई करवाई नही की गई है.महाविद्यालय के प्रचार्य वीरेन्द्र प्रसाद सिंह के सदैव अनुपस्थिति व विश्वविद्यालय के द्वारा निर्गत वेतन के भुगतान के लिए पांच शिक्षकेत्तर कर्मियो द्वारा बीते शनिवार से ही मुख्य द्वार में पर धरना दिया जा रहा है.इधर शुक्रवार को आंदोलित कर्मचारियों के समर्थन में एव प्रचार्य के विरोध में जन अधिकार पार्टी के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने भी प्रखंड युवा अध्यक्ष गुरुशरण के नेतृत्व में उतर आए युवा मोर्चा के सदस्यों ने धरना में शामिल हुए तथा रैली निकालकर अपना
 |
| शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के साथ धरना स्थल पर बैठे जन अधिकार युवा परिषद के कार्यकर्ता |
विरोध प्रकट करते स्थानीय बस स्टैंड चौक पर प्रचार्य का पुतला दहन किया गया.पुतला दहन में शामिल नेताओ में युवा प्रदेश सचिव विरेश कुमार, छात्र प्रदेश सचिव मनीष राज सिन्हा ,युवा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र गिरी ,युवा जिला महासचिव प्रकाश कुमार बैठा, चंदेश्वर सिंह यादव ,पवन यादव, रजनीश यादव, रामराज प्रसाद यादव,गुंजन सिंह ,सुभाष कुमार, विकास यादव, अमर कुमार, अजीत कुमार, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.