पीएचसी में हुआ 30 महिलाओं का सफल बंध्याकरण
व्यवस्था के अभाव में ऑपरेशन के बाद महिलाओं को सुलाया गया पुआल व बरामदे के फर्श पर
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की संध्या प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी एच पाशा के नेतृत्व में मोतिहारी से आए चिकित्सकों की टीम के सर्जन डॉ.संजय कुमार ने 30 महिलाओं का किया सफल बंध्याकरण। इसकी जानकारी देते हुए प्रभारी टी एच पाशा ने बताया कि ऑपरेशन के पश्चात बंध्याकरण करवा रही महिलाओं को 2 -2 हजार रूपये क्षतिपूर्ति राशि दी जाएगी।जो पीएसएमएस के माध्यम से सीधे उनके खाता में भेज दिया जाएगा। वही ऑपरेशन के बाद महिलाओं को बरामदे फर्श और पुआल पर सुलाये जाने से पीड़िता के परिजनों ने नाराजगी जताई ।मौके पर मेरी स्टोप टीम के समन्वयक मुकेश कुमार, बीसीएम प्रमोद बैठा, प्रवीण कुमार पांडे ,गौतम पांडे, राजेश कुमार ,ए़एनएम रश्मि कुमारी तथा सुशांत कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। उक्त जानकारी स्वास्थ्यकर्मी सुशांत कुमार ने दी।
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
![]() |
| बंध्याकरण के बाद बरामदे के फर्श एवं पुआल पर सोई हुई महिलाएं |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.