डी.एम.आएंगे 29 दिसम्बर को रामगढ़वा में,
स्वछता मिशन को सत-प्रतिशत धरातल पर उतारने की करेंगे चर्चा
मानव श्रृंखला एवं सात निश्चय योजना की सफलता पर भी कर सकते हैं चर्चा
रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा की रिपोर्ट-
रामगढ़वा-स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को प्रखंड परिसर में इंदिरा आवास सहायकों के साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि कल यानी शुक्रवार को जिला अधिकारी पूर्वी चंपारण रमण कुमार श्री गणेश महावीर प्लस टू विद्यालय रामगढ़वा के परिसर में पधारेंगे। इस यात्रा के दौरान वे भारत स्वच्छता मिशन को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर उस पर विशेष रुप से चर्चा करेंगे। डी.एम. के आगमन को लेकर श्री सिंह ने इंदिरा आवास गायकों, सरकारी कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों को उक्त बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी रमण कुमार विगत कई दिनों से स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर एवं हर घर में शौचालय बनवाने के मिशन की सफलता के लिए पदयात्रा करते आ रहे हैं । स्वच्छता मिशन हेतु डीएम का यह पद यात्रा जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है ।ऐसा लग रहा है कि डी.एम.अपने प्रयासों के बदौलत पूर्वी चंपारण जिला को राज्य का अद्वितीय जिला बनना चाहते हैं। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डी.एम. दहेज प्रथा और बाल विवाह को समाप्त करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर आगामी 21 जनवरी को बनाए जाने वाले मानव श्रृंखला व सात निश्चय योजना के संबंध में भी चर्चा कर सकते हैं। उक्त बैठक में अनिल राम ,रुस्तम मियाँ, रमेश सिंह ,मो. सैफुल्लाह, राम कवल सिंह ,ज्वाला कुमार, जय प्रकाश कुमार तथा शबनम खातून सहित अन्य इंदिरा आवास सहायक शामिल थे। उक्त बैठक की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.