Breaking News

आरटीआई कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी।प्राथमिकी दर्ज ।
चिरैया : थाना क्षेत्र के महुआवा गांव निवासी सह आरटीआई कार्यकर्ता ऋषिकेश कुमार को एक विद्यालय के प्रधानाध्यापिका के पति द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने को लेकर चिरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है ।जिसमे बताया गया है कि आरटीआई कार्यकर्ता ऋषिकेश कुमार द्वारा बनकटवा प्रखंड अंतर्गत निमोइया पश्चिमी पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय  खरझाकिया 2 के प्रधानाध्यापिका मंजू सिन्हा से विद्यालय संबंधी आवश्यक सूचना मांगा गया है ।जिसको लेकर रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे प्रधानाध्यापिका के पति सुशील कुमार सिन्हा द्वारा आवेदक के घर महुअ।वा जाकर उनके परिजनों से गाली गलौज किया ।और उनके साथ मार पीट किया ।स्थानीय लोगो के बीच बचाव से उनके परिजनों की जान बची । स्थानीय राजनेताओ से अच्छे संबंध का हवाला देते हुए आवेदक को जान से मारने सहित पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी दिया ।फिर परिजन के मोबाइल से ऋषिकेश को फोन करके उन्हें देख लेने व संभल जाने की धमकी दिया ।जबकि उस समय ऋषिकेश घोड़ासहन में था ।मामले में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.