Breaking News

रामगढ़वा:निर्माणाधीन एनएच 28 ए पर उड़ रहे धूल से नाराज लोगों ने मुरला चौक पर सड़क को किया घंटों जाम

निर्माणाधीन एनएच 28 ए पर उड़ रहे धूल से नाराज लोगों ने मुरला चौक पर सड़क को किया घंटों जाम
सड़क जाम कर नारेबाजी करते ग्रामीणों की तस्वीर
डी.एन.कुशवाहा रामगढ़वा
रामगढ़वा-निर्माणाधीन एनएच 28 ए पर उड़ रहे धूल-कण से नाराज मुरला के ग्रामीणों ने मुरला चौक पर शनिवार को करीब 3 घंटों तक सड़क को जाम कर दिया। जाम के दौरान दोनों तरफ गाड़ियों का ताता लग गया। जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वहां ग्रामीण व फैक्स अध्यक्ष ने जब तातिया कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के फोन कर सड़क पर उड़ रहे धूल-कण से बचाव के लिए पानी छिड़कवाने के लिए आग्रह किया तो उन्होंने कहा कि गाड़ी में डीजल नहीं है। इसलिए जल का छिड़काव करना संभव नहीं है। जिससे आक्रोशित वहां के ग्रामीणों ने सुबह 7 से10 बजे सड़क को जाम कर दिया और तांतिया कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ नारे भी लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक कोई पदाधिकारी नही आएंगे तब तक हमलोग जाम नही हटाएंगे । गौरतलब हो कि पिपरा कोठी से रक्सौल तक तातिया कंपनी को उक्त सड़क को 3 वर्ष में बना देना था।लेकिन 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक उक्त सड़क अभी भी अधूरा है और उस पर जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। जिसकी वजह से अभी तक कितनी दुर्घटनाएँ हुई तथा दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है। दिहुल कल से आए दिन तरह-तरह की बीमारियां हो रही है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।जाम करने वाले लोगों में मुख्य रूप से राकेश कुमार, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष रामा ठाकुर, मो0 हाशिम, झुन्नू ठाकुर, बलराम ठाकुर, मुकेश कुमार, कृष्णा कुमार, बबलू कुमार, उप प्रमुख पति छोटू तिवारी ,श्याम ठाकुर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.