Breaking News

रामगढ़वा:बीईओ ने की एच.एम व सीआरसीसी के साथ बैठक

बीईओ ने की एच.एम व सीआरसीसी के साथ बैठक
बैठक की तस्वीर
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-स्थानीय बीआरसी के प्रागंण में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड के सीआरसी एवं प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बीईओ ने विद्यालय संचालन में की जा रही अनियमितता व लापरवाही को लेकर संबंधित प्रधानाध्यापकों को फटकार लगायी। साथ ही उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों को समय पर विद्यालय पहुँचकर खोलने व बंद करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने समय पर रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।बैठक में शामिल एमडीएम प्रभारी -कृष्णा प्रसाद श्रीवास्तव को मध्यान् भोजन में प्रत्येक शुक्रवार को अंडा चावल खिलवाने का निर्देश दिया ।मौके पर बीआरसी-मुकेश सिंह,कमलेश कु०,सीआरसी-अशोक मिश्र,संजीव सिंह,केन कुमार ठाकुर,जुनैद आलम मंसुरी,प्रधानाध्यापक-शशिकांत दुवे,संतोष सिंह,मुकेश कुमार,आलोक श्रीवास्तव, मुन्ना कुमार ,सिंधु कुमारी तथा सरिता कुमारी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.