रामगढ़वा:मध्यान भोजन में अंडा मिलने से छात्र छात्राओं में हर्ष
मध्यान भोजन में अंडा मिलने से छात्र छात्राओं में हर्ष
डी.एन.कुशवाहा, रामगढ़वा
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालयों में शुक्रवार को अंडा चावल मिलने से छात्र - छात्राओं में काफी हर्ष देखा गया। वहीं बच्चों के अभिभावक भी काफी खुश नजर आए। गौरतलब है कि विगत दो दिन पूर्व स्थानीय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजना कुमारी ने प्रखंड के सभी 135 विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं सीआरसी की बैठक बुलाई थी । जिसमें सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मध्यान भोजन में प्रत्येक शुक्रवार को अंडा चावल देने का निर्देश दिया था । इस बाबत राजकीय प्रा०वि०सिसवनिया के प्रधानाध्यापक-नन्दु राम ने बताया कि प्रत्येक विधालय में अण्डा आने व छात्रों को खिलाने से अपार खुशी हुई है।प्रति छात्रों को शुक्रवार के दिन खाना में एक-एक अण्डा दी गई है।उन्होने बताया अण्डा खाने से छात्रों की संख्या बढ़ सकती है।मौके पर विद्यालय के शिक्षक मुकेश कुमार,संजय श्रीवास्तव, जुनैद मंसुरी,अशोक मिश्रा,संजय सिंह,संतोष सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
![]() |
| अंडे के साथ मध्यान्ह भोजन करते बच्चे |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.