Breaking News

कोटवा :- विद्यालय के बच्चों को मिला एमडीएम में अंडा

कोटवा :- विद्यालय के बच्चों को मिला एमडीएम में अंडा
अंडा हाथों में लेकर दिखाते बच्चे
कोटवा से छायाकार अमित के साथ अजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट :-
कोटवा :- प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को विभागीय आदेशानुसार  मध्यान्ह भोजन के साथ एक एक उबला हुआ अंडा परोसा गया । विद्यालयों में अंडा मिलने से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दौड़ पड़ी। जिला कार्यक्रम पदाधिकार ,मध्यान्ह भोजन योजना पू0 च0 के 13 नवम्बर के पत्र के अनुसार 17 नवम्बर शुक्रवार से सप्ताह के प्रति शुक्रवार को मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत निर्धारित मेनू के अतिरिक्त सम्पूर्ण अंडा देने
बच्चे को अंडा देते शिक्षक
की शुरुआत की गयी। जबकि उर्दू विद्यालय में रविवार को मध्यान्ह भोजन में अंडा दिया जायेगा। जंहा भोजन में अंडा खाने को लेकर बच्चों में उत्साह देखा गया।वही अंडे मिलने पर अभिभावकों में भी खुशी देखा गया। हैरानी की बात तो ये है कि बाजार  में अंडे कि कीमत सात रूपये है, और सरकार कि ओर से प्रति अंडे का मूल्य पाँच रुपय ही है , अब शिक्षक  ही बतायेगे की सात रूपए वाला अंडा पाँच रूपए में विद्यालय के मध्यान्ह भोजन मे कैसे उपलब्ध कराये है !

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.