Breaking News

एनएच 28 के जर्जर स्थिति होने की वजह से शुक्रवार को भी भैसड़ा में बाइक दुर्घटना हुई

एनएच 28 के जर्जर स्थिति होने की वजह से शुक्रवार को भी भैसड़ा में बाइक दुर्घटना हुई
डी.एन.कुशवाहा ,रामगढ़वा
रामगढ़वा-थाना क्षेत्र के भैसड़ा गांव के समीप सड़क की जर्जर स्थिति की वजह से एक और बाइक सवार दुर्घटना ग्रस्त हो गया ।मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के बेलासपुर गांव निवासी बसंत चौधरी का पुत्र दिलीप चौधरी बोल्डरवा से सुगौली की तरफ जा रहा था कि रास्ते में भैसड़ा गांव के समीप सड़क पर उड़ रही धूल-कण से रास्ता दिखाई नहीं दिया और वह पुल की रेलिंग में जाकर टकरा गया। उक्त दुर्घटना में बाइक सवार दिलीप चौधरी गंभीर रुप से घायल हो गया । जिसे राहगीरों ने रामगढ़वा के निजी चिकित्सक डॉ.रेयाजुल के नर्सिंग होम में भर्ती कराया ,जहां उसका उपचार चल रहा है। गौरतलब हो कि एनएच 28 ए पर की जर्जर स्थिति की वजह से गुरुवार को भी एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें बाइक सवार स्कूली छात्रा व खोड़वा गांव निवासी छवि लाल दास की पुत्री रागिनी कुमारी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.