Breaking News

रामगढ़वा:पूर्व सैनिक के पुत्र के मध्यप्रदेश में अवर जिला जज बनने पर सैनिकों ने किया उनके पिता को सम्मानित

पूर्व सैनिक बलिराम पांडेय को उनके पुत्र के अ.जिला जज बनने पर सैनिकों ने किया उन्हें सम्मानित
पूर्व सैनिक संघ की बैठक में सम्मानित किए गए मध्य प्रदेश के अवर जिला जज की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पवन कुमार पांडे के पिता श्री बलिराम पांडेय
चम्पारण टुडे रामगढ़वा से डी एन कुशवाहा
रामगढ़वा-"कुछ करने की सोच और जज्बा हो तो कुछ भी मुश्किल नहीं। अमूमन यह बात खूब सुनने को मिलती है, लेकिन इन पंक्तियों को जो लोग आत्मसात करते हैं, मंजिलें भी उन्हें ही प्राप्त होती है। ऐसे चंद लोगों में एक नाम है- रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के भूमिहारी टोला सतपिपरा गांव
पूर्व सैनिक कल्याण संघ रामगढ़वा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सेवानिवृत्त सैनिक
निवासी व पूर्व सैनिक तथा स्थानीय सैनिक संघ के प्रखंड सचिव बलिराम पांडेय के द्वितीय पुत्र पवन कुमार पांडेय का। जिन्होंने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित अवर जिला जज की कठिन परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार,गांव, प्रखंड, जिला (चंपारण) तथा बिहार राज्य का मान बढ़ाया है। श्री पांडेय के इस ऐतिहासिक उपलब्धि को मद्देनजर रखते हुए पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष लालबाबू सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान उनके पिता व संघ के सचिव बलिराम पांडेय को पूर्व सैनिकों द्वारा फूल की माला पहनाकर एवं
समारोह में उपस्थित पूर्व सैनिकों की तस्वीर
अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। खुशी व जश्न के इस माहौल में बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री लालबाबू सिंह ने कहा कि इमानदारी पूर्वक भारत माँ की सेवा करने वाले भारत माँ के सपूतों के घर में ऐसे ही होनाहार बच्चे पैदा होते हैं। वहीं एनसीसी के सेवानिवृत्त पदाधिकारी बिंदा पांडेय ने कहा कि श्री पांडेय ने अवर जिला जज की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर रामगढ़वा के लिए इतिहास की रचना की है। जिससे हम सभी सैनिकों में काफी हर्ष है। इस बैठक में पूर्व सैनिकों ने आगामी 15 नवंबर को मोतिहारी शहीद स्थल पर मनाए जाने वाले शहीद दिवस में अपनी भरपूर सहभागिता निभाने का निर्णय लिया । हर्ष व्यक्त करने वाले पूर्व सैनिकों में संघ के उपाध्यक्ष बलिराम सिंह (1st),गाया राय ,राजेंद्र साह ,बलिराम सिंह (2nd), उमेश्वर सिंह ,सीता राम साह, उदय शंकर परमार, सुरेन्द्र सिंह,राजेन्द्र पटेल,चंद्रमा कुशवाहा, राज किशोर प्रसाद ,भैरव कुशवाहा ,अवध किशोर सिंह तथा विनोद प्रसाद कुशवाहा सहित दर्जनों अन्य पूर्व सैनिक शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.