Breaking News

रामगढ़वा:-आर-डरेर के झगड़ा में हुई मारपीट तीन घायल

आर-डरेर के झगड़ा में हुई मारपीट तीन घायल
मारपीट में जख्मी लोगों की तस्वीर
डी.एन.कुशवाहा रामगढ़वा
रामगढ़वा-स्थानीय थाना क्षेत्र के चंपापुर मुसहरी गांव में आर-डरेर की झगड़ा को लेकर दो पक्षों के बीच तू -तू मैं-मैं होते-होते मारपीट हो गई । जिसमें 3 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में मुसहरी गांव निवासी जोधन भगत के पुत्र रामदेव भगत, रामदेव भगत के पुत्र शत्रुधन कुमार तथा रामदेव भगत की पत्नी भारती देवी शामिल हैं। इस बाबत घायल रामदेव भगत ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर अपने ग्रामीण बृज किशोर प्रसाद कुशवाहा,जोगी प्रसाद कुशवाहा ,मदन महतो, राजू कुमार, प्रेम कुमार कुशवाहा, सिकंदर कुमार, विकीन्दर कुमार, ज्ञांती कुमारी ,रीता देवी ,गुड्डू कुमार तथा भगवान कुमार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु आवेदन दिया है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज करने की करवाई जारी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.