Breaking News

घोड़ासहन:हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी ने थाने में किया सरेंडर

हत्याकांड मामले में फरार चल रहे आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
चम्पारण टुडे घोड़ासहन
घोड़ासहन:थाना क्षेत्र के कासवा कदमवा गांव में विगत 28 सितंबर को किसान सुरेन्द्र राय की हुई हत्या मामले एक फरार आरोपित ने आज सोमवार की सुबह घोड़ासहन थाने में सरेंडर कर दिया है.थानाध्यक्ष यूसुफ़ अंसारी ने बताया कि पुलिस की दबिश से आरोपित जयराम साह ने सरेंडर कर दिया है जिसे न्याययिक हिरासत में भेजे जाने की प्रक्रिया जारी है.यहाँ बताते चले की किसान श्री राय के हत्या के बाद तिन नवम्बर को अंचला धिकारी सह दंडाधिकारी उदयशंकर मिश्रा के उपस्थिति में पुलिस के द्वारा रामबिलास साह व अन्य आरोपितों की सपंति  कुर्की की गई थीं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.