Breaking News

10 नवम्बर को पीएसए के रामगढ़वा इकाई की बैठक एम.के.मिशन हाई स्कूल में तथा 11 नवम्बर को रक्सौल अनुमंडल इकाई की बैठक फेथ एकेडमी रक्सौल में होगी

10 नवम्बर को पीएसए के रामगढ़वा इकाई की बैठक एम.के.मिशन हाई स्कूल में तथा 11 नवम्बर को रक्सौल अनुमंडल इकाई की बैठक फेथ एकेडमी रक्सौल में होगी
बैठक की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के सदस्य निमेश श्रीवास्तव
चम्पारण टुडे रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा
रामगढ़वा-प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऑफ टीचर्स वेलफेयर के तत्वाधान में शुक्रवार को 12 बजे से स्थानीय  एम.के.मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया के सभागार में तथा शनिवार को फेथ एकेडमी डंकन रोड रक्सौल के सभागार में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जाएगा । जिसमें रामगढ़वा व रक्सौल के सभी विद्यालय के निदेशक व प्राचार्य भाग लेंगे । उक्त जानकारी एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य एवं आदर्श विद्या निकेतन रामगढ़वा के संचालक निमेश श्रीवास्तव तथा फेथ एकेडमी रक्सौल के शिक्षक धीरज वाजपेयी ने गुरुवार को दी। साथ ही उन लोगों ने कहा कि उक्त बैठक में रक्सौल अनुमंडल तथा रामगढ़वा प्रखंड के सभी विद्यालयों को एसोसिएशन से जोड़ने तथा चुनाव से संबंधित एवं अन्य मुद्दों पर विधिवत चर्चा की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.