Breaking News

पकड़ीदयाल में दुकान बन्द कर लौट रहे दुकानदार पर फायरिंग

पकड़ीदयाल में दुकान बन्द कर लौट रहे दुकानदार पर फायरिंग

राजेश कुमार उर्फ पप्पू जयसवाल
पकड़ीदयाल :- थाना क्षेत्र के चोरमा बांकीपुर चौक पर अवस्थित अपनी मोबाइल की दुकान बंदकर थरबीटिया घर लौट रहे दुकानदार बुलबुल तिवारी पर गुरुवार को घात लगाये लोगों ने रामबन मोड़ के पास फायरिंग की. फायरिंग में दुकानदार बाल-बाल बच गये.फायरिंग के बाद दुकानदार अपनी बाइक वही छोड़कर फरार हो गया.
डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है. फिर भी मामले की जांच की जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांकीपुर चौक से दुकानदार शाम को मोबाइल दुकान बंदकर घर लौट रहा था कि पहले से कुछ लोग रामबन मोड़ के पास घात लगाये बैठे थे. दुकानदार पर वहां पहुंचते ही उसकी बाइक पर फायरिंग कर दी.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.