Breaking News

हसन-हुसैन की याद में कल मनाया जाएगा चेहल्लुम का त्योहार :-सेराजुल हक

हसन-हुसैन की याद में कल मनाया जाएगा चेहल्लुम का त्योहार :-सेराजुल हक
बच्चों को संबोधित करते हुए एम.के.मिशन हाई स्कूल के उर्दू शिक्षक सेराजुल हक
चम्पारण टुडे रामगढ़वा से डी.एन.कुशवाहा
रामगढ़वा-प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग कल शुक्रवार को हसन-हुसैन की याद में मनाएंगे चेहल्लुम का त्योहार। मोहर्रम यानी ताजिया के 40 दिन बाद वहीं गम मनाया जाता है । यह मोहम्मद साहब के नवासे यानी उनकी पुत्री फातिमा के नाबालिक पुत्रों हसन- हुसैन का दसवीं मोहर्रम को कत्ल कर दिया गया था। उसी की यादगार में यह गम मनाई जाती है। उक्त बातें प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव निवासी तथा स्थानीय एम.के. मिशन हाई स्कूल भलुवहिंया के उर्दू शिक्षक सेराजुल हक ने विद्यालय परिसर में गुरुवार को बच्चों को संबोधित करते हुए कही।साथ ही उन्होंने कहा कि उस दिन इराक के कर्बला पर यहूदियों और मुस्लिमों के बीच धर्म को लेकर जंग छिड़ गई जिसमें उनकी हत्या कर दी गई थी । जिसको लेकर संसार के  सभी मुस्लिमों ने गम मनाई। वहीं परंपरा आज तक चली आ रही है । उस दिन मुस्लिमों का प्रतीक चिन्ह चालीसा  ताजिया (गुम्बद) बनाई जाती है,जिसे दाहा भी कहते हैं। उस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग उपवास रखते हैं और गरीब को दान-पुण्य करते हैं तथा गरीब व लाचार लोगों को भोजन कराते हैं। और हसन-हुसैन के याद में शोक मनाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.